Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में एक युवती ने उसके प्रेमी द्वारा शादी करने से मना करने से परेशान युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले आरोपी प्रेमी युवराज साहू के खिलाफ कार्यवाही कर आराेपी युवराज काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मिली जानकारी के अनुसाार आरोपी युवराज साहू ने पल्लवी साहू को शादी का लालच देकर उसके साथ् रह रहा था। धमकी देने से प्रताड़ित होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस का मामला दर्ज किया…
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने ग्राम बटूराकछार में खराब सड़क निर्माण पर हुए थे नाराज,फिर से हो रहा सीसी रोड का निर्माण खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कवर्धा विकासखंड के ग्राम बटूराकछार में सीसी रोड के निर्माण में खामियां पाए जाने के बाद, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के सख्त निर्देश पर सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। हाल ही में कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्राम बटूराकछार का दौरा किया और वहां निर्मित सीसी रोड की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में कई खामियां पाईं, जिससे क्षेत्र के लोगों को असुविधा हो सकती थी। निरीक्षण के…
आकाश शर्मा को जिताने की अपील की खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दक्षिण विधानसभा के पं सुंदरलाल शर्मा वार्ड क्रं. 42, महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड क्रं. 43, स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रं. 45, में जनसंपर्क किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को जिताने की अपील करते हुये कहा कि कांग्रेस का प्रत्याशी जुझारू और युवा है वह जनता की सेवा करेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में जनसम्पर्क किया। जिसमें टिकरापारा के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड क्रमांक 59, सुंदर नगर के पंडित सुंदर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42, बैरनबाजार के पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 में जनसंपर्क कर कांग्रेसजनों से भेंट एवं सामाजिक बैठक किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवा उर्जावान प्रत्याशी आकाश शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। आकाश जैसे युवा लड़का, काम करने वाला और काम को सुनने वाला युवा लड़का चाहिये जिसके लिये जनता से आर्शिवाद…
प्लेइंग कार्ड्स बाँटने का झूठ भी वह कांग्रेस फैला रही है, जिसने महादेव सट्टा एप के जरिए प्रदेश के लाखों लोगों को सट्टे के दलदल में धकेला खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा शनिवार को पत्रकार वार्ता में किए प्रलाप पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि जो कांग्रेस गंगाजल की सौगंध खाकर छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी करने के अपने वादे से मुकर गई और 2,000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला करके भी जिस कांग्रेस के नेताओं को शर्म तक महसूस नहीं हुई, उस कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष…
कहा : कांग्रेस की कलह सतह पर आई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में गुटबाजी से उपजी कांग्रेस की अंदरूनी कलह सतह पर आ गई है और एक तरफ कांग्रेस के अनेक नेता जहाँ खुद चुनावी गतिविधियों से दूर हो चले हैं, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के बड़े नेताओं ने उन चेहरों को कांग्रेस की चुनावी रणनीतियों से दूर कर रखा है, जिनका कार्यकाल भ्रष्टाचार के आरोपों से दागदार रहा है। श्री शर्मा ने रायपुर दक्षिण के चुनावी मैदान से महापौर एजाज ढेबर की गैर मौजूदगी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रेखापल्ली-कोमठपल्ली जंगल में शुक्रवार काे हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें ने 3 वर्दीधारी नक्सलियों काे ढेर कर दिया था। जिनके शव बरामद कर जवान सुरक्षित लाैटने के बाद आज शनिवार काे बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बीजापुर में आयाेजित प्रेस वार्ता में बताया कि रेखापल्ली- कोमठपल्ली मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है, इसमें 8 लाख रुपए का डीव्हीसीएम रैंक का इनामी नक्सली प्लाटून नंबर 10 का कमांडर जोगा माड़वी मारा गया है। मारे गये अन्य 2 नक्सलियाें की शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ जारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं माननीय बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की मार्गदशन में व श्रीमती निधि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा निर्देशन में सालसा द्वारा संचालित स्टेट प्लान ऑफ एक्शन के तहत “09 नवम्बर, 2024 को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस” के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के पैरालीगल वालेंटियर्स के द्वारा शास. उच्च. माध्य. शाला बावामोहतरा एवं शास. पूर्व माध्य. शाला खुड़मुड़ी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर छात्र छात्राओं को मौलिक अधिकर एवं मौलिक कर्तव्य की जानकारी देते हुये, टोनही…
प्राचार्य, संकुल समन्वयक समेत 5 शिक्षकों का निलंबन के दिए निर्देश आत्मानंद स्कूल का किया औचक निरीक्षण, नदारद मिले शिक्षक खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वामी आत्मानंद स्कूल जयराम नगर की प्राचार्या समेत 5 शिक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिए। ये सब अनधिकृत रूप से स्कूल से नदारद थे। एक शिक्षक ने तो आने वाले दिन सोमवार का भी अपना हाजिरी रजिस्टर में चढ़ा दिया था। मध्याह्न भोजन की मेनू का भी पालन नहीं किया जा रहा था। कलेक्टर ने आज मस्तुरी ब्लॉक के जयराम नगर सहित कई ग्रामों का सघन दौरा किया। शासकीय योजनाओं का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की पहली बैठक 18 नवंबर को चित्रकोट में होगी। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। एक साल बाद प्राधिकरण की बैठक दोबारा हो रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में प्राधिकरण का अध्यक्ष बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को बनाया था। वहीं भाजपा की सरकार में सीएम ने खुद फिर से प्राधिकरण की कमान अपने हाथ में ले ली है। जबकि उपाध्यक्ष कोंडागांव विधायक लता उसेंडी को बनाया है। बैठक में आदिवासी क्षेत्र के लिए योजनाओं व बजट पर मंथन…

