खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की पहली बैठक 18 नवंबर को चित्रकोट में होगी। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। एक साल बाद प्राधिकरण की बैठक दोबारा हो रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में प्राधिकरण का अध्यक्ष बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को बनाया था। वहीं भाजपा की सरकार में सीएम ने खुद फिर से प्राधिकरण की कमान अपने हाथ में ले ली है। जबकि उपाध्यक्ष कोंडागांव विधायक लता उसेंडी को बनाया है। बैठक में आदिवासी क्षेत्र के लिए योजनाओं व बजट पर मंथन होगा।
बैठक में मुख्यमंत्री, गृह, स्वास्थ्य, वन, खाद्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, डीजीपी, पीसीसीएफ, पंचायत विभाग, कृषि, ऊर्जा, पीडब्ल्यूडी, स्कूल शिक्षा, वित्त, जल संसाधन, जनसंपर्क, सहकारिता, महिला बाल विकास, पीएचई विभागों के प्रमुख सचिव मौजूद रहेंगे। बैठक में बस्तर संभाग के सभी जिलों के विकास की अल्पकालिक व दीर्घकालिक योजनाओं पर मंथन होगा। साथ ही अजजा वर्ग के सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक हितों के संरक्षण का खाका तैयार करने के साथ ही जनजाति विकास की नीतियों व प्राथमिकताओं के अनुसार क्षेत्रीय विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। वहीं छोटे-छोटे निर्माण को क्षेत्रीय विकास के लिए लोगों की मांग पर मंजूरी भी दी जाएगी। इसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास, आदिवासी संस्कृति को बचाना, पेयजल व जल संरक्षण, पशु चारा उत्पादन, टीकाकरण, गोबर खाद, नस्ल सुधार, कांजी हाउस, जैविक खाद उत्पादन, सौर उपकरण क्रय, पर्यटन स्थलों के रखरखाव व जीर्णोद्धार, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस, दवाएं, उपकरण, भवनों की मरम्मत, फर्नीचर खरीदी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

