Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के उसूर ब्लॉक के नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाके ग्राम कोंडापल्ली के पास नक्सलियों द्वारा बनाये गए एक 30 फीट व एक 20 फीट ऊंचे नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसूर ब्लॉक के नक्सल संवेदनशील ग्राम कोंडापल्ली में स्थापित नये कैंप से डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल उन्मूलन अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा ग्राम कोंडापल्ली के पास एक 30 फीट व एक 20 फीट ऊंचे स्मारक बनाये गये थे, जिसे आज शुक्रवार काे सुरक्षाबल के जवानों द्वारा जेसीबी…
डीजीपी और एडीजी इंटेलिजेंस ने ली 28 एसपी और चार रेंज आईजी की अहम बैठक याद रखिए आप लोकसेवक है, शहंशाह नहीं हैं- डीजीपी जुनेजा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में बस्तर छोड़ शेष प्रदेश के सभी एसपी और रेंज आईजी की बेहद अहम बैठक डीजीपी अशोक जुनेजा और एडीजी इंटेलिजेंस अमित कुमार ने ली है। सीएम साय के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को सर्वोत्तम बनाने की दिशा में यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खबरें हैं कि कई जिलों के अधिकारियों को सख़्त सवालों का सामना करना पड़ा है। बैठक के दौरान प्रदेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक कर्मचारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। हादसे की जानकारी संबंधित कंपनी के अधिकारियों को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची है।बताया जा रहा है कि कुसमुंडा खदान के नीलकंठ फेस में भारी वाहन की चपेट में आने से एक ठेकाकर्मी की मौत हो गई। मृतक सर्वेश कुमार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू आज मुंगेली जिले के दौरान लोरमी में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा के समापन अवसर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कथा वाचक पं. सागर मिश्रा से कथा श्रवण किया कर आशिर्वाद लिया। उन्होंने कहा, प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी लोरमी के मानस मंच में श्री राम कथा का आयोजन हुआ है, जो नगर के लिए बड़े गर्व की बात है। यहां के युवा समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, यह सच में प्रेरणादायक है। इसके साथ ही उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस ने आज शुक्रवार काे जगदलपुर विकासखंड के दो उपार्जन केंद्र मंगडु कचोरा, बुरुंदवाडा सेमरा और बकावण्ड विकासखंड के एक खरीदी केंद्र छोटे देवड़ा का औचक निरीक्षण किए। इस दौरान कलेक्टर ने धान बेचने और टोकन कटवाने पहुंचे किसानों से फसल की पैदावार, गत वर्ष कितना धान का विक्रय किए के संबंध में चर्चा किए। उन्होंने नए-पुराने बारदाना की उपलब्धता, बारदाना की गुणवत्ता सहित माइश्चर मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक कांटा, विद्युत व्यवस्था, चाैकीदार की व्यवस्था, सतत निगरानी हेतु सीसीटीवी की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा चेक लिस्ट के आधार संबंधित केंद्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर द्वारा निजी क्षेत्र के रिक्त पदों हेतु प्लेसमेंट का आयोजन माह नवम्बर 2024 में संभावित है। ऐसे इच्छुक नियोजक जो अपने फर्म संस्था कार्यालय दुकान हेतु अपने रिक्त पदों की पूर्ति प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से करना चाहते हैं। वे रिक्तियों की जानकारी कार्यालय जिला कार्यालय के ईमेल ddirempl@gmial.com अथवा कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर जानकारी प्रदाय कर सकते हैं। जिसमें पदवार रिक्तियों की संख्या, वांछित योग्यता, अनुभव एवं प्रतिमाह देय वेतन की जानकारी भी दिया जाए। ताकि प्लेसमेंट कैम्प हेतु पदानुरूप युवाओं को आकर्षित किया जा सके, यह…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का मान बढ़ाने सम्मान समारोह का किया गया आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कवर्धा के वीर सावरकर भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, पण्डरिया विधायक भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट सहित जनप्रतिनिधि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में आगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं के जिलास्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के प्रति आभार प्रकट करना और उनके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024 के तहत नगर पालिक निगम, नगरपालिका क्षेत्र एवं नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचक नामावली तैयार करने सम्बन्धी जानकारी देने हेतु राजनैतिक दलों की बैठक आज कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस एस के मार्गदर्शन में डिप्टी कलेक्टर सुश्री हीरा गवर्णा ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। जिसके तहत दावा-आपत्ति लेने का कार्य 13 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हो गया है और आगामी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कमिश्नर जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों से कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि धान खरीदी में सतत निरीक्षण सहित राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को समिति की बैठक करवाकर ग्रामीणों की धान खरीदी से संबधित समस्याओं का निराकरण करवाएं। खरीदी केंद्रों में पीडीएस दुकानों से प्राप्त होने वाले बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करवाएं। साथ ही संवेदनशील खरीदी केंद्रों में एसडीएम के माध्यम से निगरानी रखें। उन्होंने शहर के कांजी हाऊस में घुमंतुक पशुधन को रखने की क्षमता बढ़ाने या नए कांजी हाऊस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक का आयोजन विकासखण्ड स्तर, जिला स्तर और संभाग स्तर पर किया जाएगा। वहीं सुविधाओं की उपलब्धता के दृष्टिकोण से केवल जिला स्तर पर हॉकी एवं वेटलिफ्टिंग की स्पर्धा हो रही है। बस्तर ओलंपिक में अपनी खेल विधा में सहभागिता के लिए लगभग 1 लाख 70 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया है। इन दिनाें बस्तर ओलंपिक के पहले चरण में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन संभाग के सभी जिलों में जारी है। बस्तर ओलंपिक के खेल विधाओं में एथलेटिक्स,लंबी कूद, ऊंची कूद,शॉटपूट, डिस्कस थ्रो, जैवेलिन थ्रो, रिलेरेस, तीरंदाजी, कबड्डी, बैडमिन्टन, खो-खो, फुटबॉल,…

