Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
Author: admin
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को किया सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुजा जिला की उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं के प्रति आभार प्रकट करने और उनके योगदान की सराहना करने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं का पुष्प एवं तिलक लगाकर स्वागत किया…
वक्ताओं ने कहा वनों के संरक्षण और संवर्धन में जनजातीय समुदाय की महती भूमिका जनजातियों को जल, जंगल और जमीन के हक से वंचित करना अन्याय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति पर आधारित संगोष्ठी के दूसरे दिन जनजातीय समुदाय पर्यावरण संरक्षण वैश्विक परिप्रेक्ष्य में तथा वन अधिकार अधिनियम क्रियान्वयन एवं चुनौतियों विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।प्रथम सत्र में जनजातीय समुदाय पर्यावरण संरक्षण वैश्विक परिप्रेक्ष्य में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बी. पी.सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 42 प्रकार की जनजातियां मुख्यतः निवास करती है। यहाँ 44 प्रतिशत वन है। ग्रामीण क्षेत्रो में 72 लाख की…
कोरबा में मनाया गया जनजातिय गौरव दिवस शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में किया गया। कार्यक्रम में बिहार के जमुई से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से लाइव देखा व सुना गया। प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 6600 करोड़ रूपए के विकास परियोजनाओं का सौगात देते हुए भगवान बिरसामुण्डा की 150वीं जन्म जयंती वर्ष शुभारंभ की स्मृति में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मसीही समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को कलेक्टर हरिस एस. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा से मिलकर ब्लेस बस्तर के कार्यक्रम के संबंध में चर्चा किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने अवगत कराया कि पूर्व में 8, 9 एवं 10 नवम्बर को जो कार्यक्रम प्रस्तावित था, उस कार्यक्रम के संबंध में लगे रिट पिटीशन पर उच्च न्यायालय द्वारा निर्णय सुरक्षित रखा गया है, उक्त निर्णय का सम्मान करते हुए मसीह समाज ने न्यायालय के आदेशानुसार ही भविष्य में कार्यक्रम के बारे में निर्णय लेने की बात कही। समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि जो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने छत्तीसगढ़ में बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। डायलिसिस, कीमोथेरेपी, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी मशीनें बंद पड़ी हैं। टेस्ट किट बिना उपयोग के एक्सपायरी हो रहे हैं। टीकाकरण कार्यक्रम तक बाधित है, टीके सप्लाई के दौरान टेंपरेचर मेंटेन नहीं कर पा रहे हैं जिसके चलते बिलासपुर और अंबिकापुर में शिशुओं की मौतें हुई। शुगर, थायराइड तक की जांच तक बंद है, रिएजेंट की कमी…
भाजपा बताये छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी कब लागू होगी? भाजपा सरकार शराब की काली कमाई में डूबी है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के रेस्टोरेंट और ढाबों में शराब परोसे जाने के निर्णय का कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार शराब के ब्रांड की उपलब्धता के लिये एप बनाई है। सरकारी दफ्तर में काम काज की मानिटरिंग का कोई एप नहीं है लेकिन शराब की ब्रांड के लिये सरकार ने एप बना लिया है। भाजपा सरकार शराब की काली कमाई के लिये प्रदेश में शराब की खपत बढ़ाने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने शुक्रवार को कार्यालय कमिश्नर बस्तर संभाग जगदलपुर के दिवंगत कम्प्यूटर ऑपरेटर स्वर्गीय धीरज प्रसाद पाण्डे की धर्मपत्नी श्रीमती माधवी पाण्डे को सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति देने हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने दिवंगत शासकीय सेवक के परिजनों से रूबरू होकर उन्हें ढांढस बंधाया और स्वत्वों के भुगतान स्वीकृति सम्बन्धी दस्तावेज सौंपे। ज्ञात हो कि कार्यालय कमिश्नर बस्तर संभाग जगदलपुर में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर धीरज पाण्डे का विगत माह 18 अक्टूबर को आकस्मिक निधन हो गया था। इस दौरान कमिश्नर डोमन सिंह द्वारा दिवंगत शासकीय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आज हम सभी बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मनाते हुए गौरवान्वित हो रहे हैं। हमारे जनजातीय समाज के महापुरूषों ने देश की आजादी, संस्कृति और जल-जंगल जमीन की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी थी। इन जन नायकों के योगदान को सदैव स्मरण रखने सहित जनजातीय परम्परा, संस्कृति, धरोहर को बनाए रखने के लिए हमें संकल्प लेना होगा। हमारे गौरवशाली इतिहास को जानने-समझने सहित संरक्षण-संवर्धन के लिए भावी पीढ़ी को आगे आकर सहभागिता निभाना होगा। जिससे इन वीर शहीदों की स्मृति…
जल, जंगल और जमीन की रक्षा में सदैव अग्रणी रहा है आदिवासी समाज- विधायक भावना बोहरा धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती पर कवर्धा में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती पर कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियों में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह से वचुअर्ल माध्यम से जुड़कर जनजाति समाज को संबोधित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक भावना…
भगवान बिरसा मुंडा के योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है जनजातीय गौरव दिवस खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। आज पूरा भारतवर्ष स्वतंत्रता संग्राम और जनजाति समाज के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले एवं ब्रिटिश हुकूमत की जड़ों को झकझोरने वाले, जल- जंगल- जमीन की रक्षा के लिए “उलगुलान” करने वाले, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2024 में शामिल हुईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुईं।इस अवसर…

