खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने शुक्रवार को कार्यालय कमिश्नर बस्तर संभाग जगदलपुर के दिवंगत कम्प्यूटर ऑपरेटर स्वर्गीय धीरज प्रसाद पाण्डे की धर्मपत्नी श्रीमती माधवी पाण्डे को सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति देने हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने दिवंगत शासकीय सेवक के परिजनों से रूबरू होकर उन्हें ढांढस बंधाया और स्वत्वों के भुगतान स्वीकृति सम्बन्धी दस्तावेज सौंपे।
ज्ञात हो कि कार्यालय कमिश्नर बस्तर संभाग जगदलपुर में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर धीरज पाण्डे का विगत माह 18 अक्टूबर को आकस्मिक निधन हो गया था। इस दौरान कमिश्नर डोमन सिंह द्वारा दिवंगत शासकीय सेवक के शोक-संतप्त परिजनों से भेंटकर उन्हें अपनी संवेदना व्यक्त करने सहित अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने तथा सभी स्वत्वों का शीघ्र भुगतान किए जाने का भरोसा दिलाया गया था। कमिश्नर बस्तर ने इस दिशा में संवेदनशीलता के साथ पहल करते हुए एक माह के भीतर दिवंगत शासकीय सेवक की धर्मपत्नी श्रीमती माधवी पाण्डे को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान करने के साथ ही अन्य स्वत्वों छत्तीसगढ़ शासकीय कर्मचारी समूह बीमा योजना 1985 की बीमा निधि एवं देय बचत निधि तथा अवकाश नकदीकरण की निधि भुगतान स्वीकृति आदेश प्रदान किया।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार, वरिष्ठ निज सहायक हरेन्द्र जोशी सहित कमिश्नर कार्यालय परिवार के सदस्य अधिकारी-कर्मचारियों ने दिवंगत शासकीय सेवक के परिजनों से रूबरू होकर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही दिवंगत शासकीय सेवक की धर्मपत्नी श्रीमती माधवी पाण्डे को शासकीय दायित्वों के निर्वहन हेतु हरसम्भव मदद करने प्रोत्साहित किया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

