खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक का आयोजन विकासखण्ड स्तर, जिला स्तर और संभाग स्तर पर किया जाएगा। वहीं सुविधाओं की उपलब्धता के दृष्टिकोण से केवल जिला स्तर पर हॉकी एवं वेटलिफ्टिंग की स्पर्धा हो रही है। बस्तर ओलंपिक में अपनी खेल विधा में सहभागिता के लिए लगभग 1 लाख 70 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया है। इन दिनाें बस्तर ओलंपिक के पहले चरण में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन संभाग के सभी जिलों में जारी है। बस्तर ओलंपिक के खेल विधाओं में एथलेटिक्स,लंबी कूद, ऊंची कूद,शॉटपूट, डिस्कस थ्रो, जैवेलिन थ्रो, रिलेरेस, तीरंदाजी, कबड्डी, बैडमिन्टन, खो-खो, फुटबॉल, वालीबॉल, रस्साकसी, कराटे जैसी विधा शामिल हैं।
बस्तर जिले के दरभा विकासखंड के विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में नक्सल प्रभावित कोलेंग, मुंडागढ़, चांदामेटा, पखनार, चन्द्रगिरी जैसे दूरस्थ अंदरूनी ईलाके के खिलाड़ियों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने बताया कि बस्तर ओलंपिक ने हम ग्रामीण युवाओं को एक अच्छा मौका दिया जो हम गांव के युवा आपस में बॉलीबाल खेलते थे। पहली बार गांव के खिलाड़ियों को विकासखंड स्तर पर खेलने का अवसर मिला और हमारी टीम उप विजेता रही। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से दूसरे क्षेत्र के खिलाड़ियों से संपर्क और खेल गतिविधियों के द्वारा अपने खेल को निखारने का अवसर मिल रहा है। छिंदगुर (कोलेंग) की व्हालीबॉल टीम में सम्मिलित सामूराम, घासीराम, मोतीराम नाग आदि युवाओं ने बस्तर ओलम्पिक के इस महत्ती आयोजन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल को सकारात्मक निरूपित करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। वहीं ग्रामीण स्तर पर बेहतर आयोजन के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

