Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर निवासी मास्टर माइंड चाचा-भतीजा ने दो भतीजों की मौत की झूठी गवाही देने के लिए गवाह भी तैयार कर लिया था। पड़ोसी से लेकर मोहल्ले में रहने वाले कुछ प्रमुख लोगों के अलावा नाई, दर्जी और धोबी को भी सेट कर लिया था। इसके लिए प्रति व्यक्ति 500 से एक हजार खर्च भी किया था। पुलिस पैसे लेकर मौत की फर्जी गवाही देने वालों की खोजबीन में जुट गई है। भारतीय जीवन बीमा निगम LIC की पालिसी लेकर कोई इतना बड़ा फर्जीवाड़ा करेगा, किसी ने अंदाज भी नहीं लगाया था। एलआईसी अफसरों के तो होश…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड में शामिल 20 लाख की इनामी नक्सली मंजुला उर्फ निर्मला ने आज तेलंगाना के वारंगल में पुलिस के पास आत्म समर्पण कर दिया है। मंजुला ने वारंगल में पुलिस कमिश्नर के पास जाकर सरेंडर कर दिया है। मंजुला कुख्यात नक्सली लीडर कोडी कुमार स्वामी उर्फ आनंद एवं कोडी वेंकन्ना उर्फ गोपन्ना की बहन है और साथ ही दंडकरण स्पेशल जोनल कमिटी, साउथ सब डिविजन ब्यूरो की मेंबर है। वह 1994 में माओवादी संगठन में शामिल हुई थी और आज 15 नवंबर 2024 को उसने पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा। 11 नवंबर 2024 को थाना गौरेला क्षेत्र के सरिसताल गांव में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के नेतृत्व में डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा और थाना गौरेला और साइबर सेल की टीम डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची थी। प्रारंभिक पंचनामा के दौरान शव लगभग 5-6 दिन पुराना लगने के कारण शव से मिले अन्य पहचान चिन्ह के आधार पर पुलिस ने शिनाख्तगी शुरू की तो देर शाम अज्ञात शव की पहचान थाना गौरेला क्षेत्र के जोगीसार गांव के 30 वर्षीय युवक बेचू सिंह धनवार…

Read More

दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली मनाई जाती है। इसे देवताओं की दिवाली कहते हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से धन की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी का आशीष मिलता है।कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है। मान्यता है कि भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध करने की खुशी में इस दिन देवता दीप जलाकर दिवाली मनाते हैं। इसलिए इसे देवताओं की दिवाली कहा जाता है।कार्तिक अमावस्या को जहां दिवाली मनाई जाती है, वहीं देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है, जोकि इस साल 15 नवंबर 2024 को…

Read More

नई दिल्ली। भारत अभी तक चार टी20 मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका पर 2-1 की बढ़त बना चुका है। शृंखला का चौथा और आखिरी मैच आज जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। चूंकि सीरीज चार मैचों की है, इसलिए टीम इंडिया अब सीरीज को हार नहीं सकती लेकिन ड्रॉ जरूर हो सकती है। सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने 11 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की थी, जहां भारत ने रमनदीप सिंह को डेब्यू का मौका दिया था। यहां आइए जानते हैं टीम इंडिया का मैनेजमेंट आखिरी मैच की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव कर सकता है।सबसे पहले पिच…

Read More

नई दिल्ली। तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी। शिवा द्वारा लिखित और निर्देशित पीरियड फैंटेसी एक्शन ड्रामा ‘कंगुवा’ 14 नवंबर को काफी हाईप और एक्सपेक्टेशन के बीच रिलीज हुई। हालांकि फिल्म की ओपनिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई है। चलिए यहां जानते हैं ‘कंगुवा’ ने रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?‘कंगुवा’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?पैन इंडिया फिल्म ‘कंगुवा’ को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। इस फिल्म का इतना बज था कि इसकी जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई थी और लग रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले…

Read More

नई दिल्ली। हमारे देश में ज्यादातर लोग बे़ड पर ही चाय पीना पसंद करते हैं। उन्हें सुबह उठने के साथ ही गरमा-गरम बेड टी चाहिए होती है। हालांकि, चाय पीने का एक परफेक्ट टाइम भी होता है। अगर आप गलत समय पर चाय पीते हैं।अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो चाय पीने का परफेक्ट टाइम जान लेना चाहिए, ताकि किसी तरह के नुकसान से बच सकें। जानें चाय पीने का सबसे सही समय कौन सा है…चाय हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। कई लोगों की सुबह चाय से होती है तो कुछ लोग शाम को चाय पीना पसंद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पुलिस ने अब गुंडा-बदमाशों पर सख्ती दिखाई है। शहर के 4 हिस्ट्रीशीटर की कुंडली निकालकर जिलाबदर के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिस पर कलेक्टर ने इन बदमाशों को 6 महीने के लिए जिलाबदर किया है। सभी बदमाश जिले की सीमा से लगे 6 जिलों में भी नहीं रह सकेंगे। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि शहर के साथ ही जिले के आदतन बदमाशों की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। अवैध गतिविधियों में लिप्त ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी थानों को बदमाशों की निगरानी रखने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक बार फिर तेंदुआ नजर आया है, जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। तेंदुआ प्रमुख रूप से पैरी कॉलोनी, जेल वार्ड, जिला अस्पताल, पानी ठंकी और आसपास के मोहल्लों में देखा गया है। पिछले कुछ दिनों से यह तेंदुआ लगातार गरियाबंद के कुत्तों का शिकार कर रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है।विशेष जानकारी के अनुसार, तेंदुआ महाविद्यालय और खेल मैदान के पास स्थित टिकरे पर भी देखा गया है। इस घटनाक्रम के बाद, लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं और पालतू जानवरों को बाहर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रेल यात्रियों को फिर एक बार परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने फिर से 24 ट्रेनों को रद्द और 2 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है। रेलवे ने अपने यात्रियों से इससे होने वाली परेशानी के लिए खेद जताते हुए बताया कि बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने के लिए 24 नवंबर से 30 नवंबर 2024 तक यार्ड रिमोडलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 24 ट्रेने रद्द की गई हैं। रेलवे ने अपील की है कि यात्री इन बदलावों को ध्यान में रखते…

Read More