Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
Author: admin
सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से करें निराकरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
राजस्व विभाग के कार्यों से निखरती है शासन की छवि राजस्व न्यायालय का संचालन सप्ताह में न्यूनतम दो दिन अनिवार्य रूप करने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सहज लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री साय ने फौती–नामांतरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि विधिक वारिसान के पक्ष में फौती नामांतरण समय पर सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टरों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में मैत्री संघ विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया। इस दाैरान मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे ने सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संजय पाण्डे ने कहा कि जिनकाे इसमें अपेक्षित सफलता नही मिल पाई, उन्हे निराश होने की बजाय दोगुनी मेहनत करें और आगे बढ़े। उन्हाेने सफल प्रतिभागियों को बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य इंद्राणी नंदी, जवॉइंट सेक्रेटरी डीपी बराल, स्कूल सेक्रेटरी संजीव शील, जनरल सेक्रेटरी सुनील शाहा, शिक्षिका रंजीता कौर, निहारिका साव,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आकांक्षी जिला बस्तर और आकांक्षी विकासखंड तोकापाल कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लिया। उन्होंने आकांक्षी क्षेत्र में चिन्हांकित योजनाओं की समीक्षा करने के दौरान स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं में एडीपी रिपोर्ट में एएनसी हेतु पंजीयन, गंभीर एनीमिया वाले गर्भवती महिलाओं का परीक्षण व उपचार की गतिविधि, गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट, लिंगानुपात की स्थिति, टीकाकरण, टीबी का टेस्टिंग और उपचार, संस्थागत प्रसव,जन्म से कमजोर बच्चों के बेहतरी करने पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण के लिए छूटे हुए बच्चों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के सरोना वन परिक्षेत्र अंर्तगत ग्राम आंछीडोंगरी में आज शनिवार दाेपहर में घर के सामने 6 वर्ष का बच्चा नमन कुमार खेल रहा था तभी अचानक जंगल से आए तेंदुए ने हमला कर उसके गर्दन काे दबोच लिया। इसी दौरान बच्चे के बड़े भाई ने साहस दिखाते हुए उसने तेंदुए पर चिल्लाकर हमला किया। इससे तेंदुआ डरकर जबड़ा खोल दिया जिससे नमन की जान बच गई। नमन के गले में गहरी चोटें आईं है और पेट-हाथ पर पंजों के निशान मिले है। घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को परिजन सारवंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा में शनिवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में नगर पंचायत के पदाधिकारियों और हिंदू जागरण मंच ने बंद का आह्वान किया है। इस दाैरान केवल मेडिकल स्टोर्स जैसी आवश्यक दुकानें ही खुली है। मंच का कहना है कि पहलगाम में विभिन्न प्रांतों से आए 28 सनातन धर्मी पर्यटकों की हत्या की गई थी। आरोप है कि आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़वाया । उन्हें कपड़े उतारने को मजबूर किया गया। मुस्लिम नही होने की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा की काली पहाड़ी में लगातार 5 दिनों से सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह देश भर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विराेधी अभियान है, जिसमें 10 से 15 हजार से अधिक जवानों ने बड़े कैडर के नक्सली लीडरों को काली पहाड़ी के इलाके में घेर रखा है । सुरक्षा बल के जवान अब नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सलियों का खात्मा करने सुरक्षाबलों के जवान लगातार 5 वें दिन भी बीजापुर के जंगलों में डटे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में आज महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला-सह-परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राजवाड़े ने कहा, बच्चों के अधिकारों की रक्षा छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बाल संरक्षण से जुड़े प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई बेहद आवश्यक है। संबंधित विभाग समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सभी मामलों को गंभीरता से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-तिल्दा नेवरा। नेवरा दशहरा मैदान में लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। आज शाम मंत्री टंक राम वर्मा अचानक नेवरा पहुंचे और निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम का जायजा लिए साथ ही अधिकारियों को निर्देश भी दिए। ज्ञात रहे मंत्री टंक राम वर्मा के प्रयास से यह सौगात नगर वासियों को मिली है।इस अवसर पर अनिल अग्रवाल जिला महामंत्री भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण,नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डॉ खुमान वर्मा, सभापति ईश्वर यदु,रानी सौरभ जैन, विनोद नेताम, मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरसिंग वर्मा, भागबली साहू,सौरभ जैन,सुधांशु शर्मा, विजय ठाकुर,…
राज्यपाल के प्रवास को लेकर तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आगामी 28 एवं 29 अप्रैल को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे 28 अप्रैल को शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर जल संचयन, पौधारोपण, जैविक खेती, स्वच्छता सहित लोक हित एवं जन कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारियों की बैठक ली और बैठक में चर्चा हेतु तय एजेंडा के अनुसार विभागवार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। : शहर में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शुभम साहू ने अपने मोबाइल पर एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने तीन लोगो को अपनी मौत का कारण बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।जानकारी के मुताबिक, पंप हाउस क्षेत्र में रहने वाले 17 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से पहले नाबालिग लड़के ने मोबाइल फोन पर एक सोसाइड नोट टाइप किया और लिखा कि ये लोग बहुत परेशान कर रहे…

