Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल पर भारत सरकार, नई दिल्ली के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत विकास आयुक्त एमएसएमई कार्यालय, नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उद्योग भवन, रायपुर के सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रायपुर जिले में डेयरी, सोलर, फ्लाई ऐश, स्टील फेब्रिकेशन सहित अन्य उद्योगों पर आधारित एमएसएमई क्लस्टर के विकास हेतु सीएफसी (कॉमन फैसिलिटी सेंटर) एवं सीडीपी (क्लस्टर डेवेलपमेंट प्रोग्राम) की स्थापना की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर तिवारी का पारंपरिक शाल ओढ़ाकर तथा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट बेलमेटल कला से निर्मित नंदी की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय और सांसद मनोज तिवारी के बीच छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक संस्कृति और राज्य में उभरते फिल्म उद्योग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने तिवारी को राज्य सरकार द्वारा लोककला के संरक्षण, संवर्धन तथा फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित होटल रेड डायमंड में एक हादसा सामने आया है, जहां स्विमिंग पूल में डूबने से हैदराबाद निवासी मार्केटिंग मैनेजर एमजे फारूक की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, फारूक कंपनी के काम से बिलासपुर आए थे और होटल में कमरा बुक कर रुके हुए थे। रविवार को होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ।मौके पर मौजूद स्टाफ ने जब फारूक को बेसुध हालत में देखा, तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले से एक बारफिर रिश्ते को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक पहाड़ी कोरवा युवती को किसी बीमारी के इलाज के नाम पर झाड़-फूंक के दौरान नशे की दवा खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म कर गर्भवती किए जाने का मामला सामने आया है।दरअसल बगीचा पुलिस से शिकायत करते हुए पीड़िता ने कार्यवाही की मांग की है। मामले में जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए।इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए, बगीचा पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। अमलीपदर थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर ज़मीन का कब्जा दिलाने मूढ़गेलमाल के माहुलपारा पहुंचे कोर्ट कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 24 अप्रैल 2025 की है, जब आदेशिका वाहक रामराव सोलंके ज़मीन कब्जा से संबंधित न्यायालयीन कार्यवाही के तहत मौके पर पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, कब्जा दिलाने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और रामराव सोलंके पर लात, घूंसे, लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने बैग छीनकर दस्तावेज़ को फाड़ने की भी कोशिश की। मारपीट से कर्मी के शरीर में कई चोटें आई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडरी में स्वरा प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया और प्रतिष्ठान के संचालक को अपनी शुभकामनाएं दी। स्वरा प्रतिष्ठान में शहरवासियों को आधुनिक फैशन और डिजाइनर कपड़ों का अच्छा कलेक्शन मिलेगा।

Read More

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद लश्कर कमांडर सैफुल्लाह ने हमले की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद अब द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने भी बयान जारी कर पहलगाम हमले से पल्ला झाड़ लिया है। समूह ने एक पोस्ट जारी कर कहा कि द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) पहलगाम की घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से साफ इनकार करता है। TRF को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराना गलत है। ये जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। यह कश्मीरी प्रतिरोध को बदनाम करने के लिए एक सुनियोजित अभियान का हिस्सा है।TRF ने पोस्ट में लिखा, ‘पहलगाम…

Read More

नई दिल्ली। गर्मियों में शरीर को ठंडक और डिटॉक्स की जरूरत होती है, ऐसे में कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इन ड्रिंक्स में पान के पत्तों का पानी (Betel Leaves Water) एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। आमतौर पर पान को सिर्फ स्वाद या परंपरा से जोड़ा जाता है, लेकिन आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। अगर आप गर्मियों में रोजाना पान का पानी पीते हैं, तो कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं पान के पत्तों का पानी पीने के फायदे -जोड़ों के दर्द से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नक्सलियों का खात्मा करने सुरक्षा बलों के जवान लगातार 5 वें दिन भी बीजापुर के जंगलों में डटे हुए हैं। इसी बीच गलगम के जंगल में DRG का एक जवान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए IED की चपेट में आ गया। आईडी ब्लास्ट में जवान के पैरों में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को तत्काल गलगम CRPF कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से बीजापुर अस्पताल लेजाने की तैयारी की जा रही है। बता दें, उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में लगातार 5 दिनों से सुरक्षा बल के जवानों और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को महुआ बीनने गई एक नाबालिग किशोरी का शव शनिवार सुबह नग्न अवस्था में बरामद हुआ। किशोरी के गले पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान मिले हैं, जिससे उसकी निर्मम हत्या की पुष्टि होती है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। घटना का पूरा विवरण: प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग लड़की शुक्रवार की सुबह घर से महुआ बीनने के लिए निकली थी। जब वह देर शाम…

Read More