Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सीआरपीएफ की 159वीं बटालियन में तैनात एएसआई ने गुरूवार को अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि जवान दो दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था। खुदकुशी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जवान छुट्टी से कैंप लौटने के बाद से ही परेशान था। हालांकि उसकी परेशानी और आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृत जवान बिहार का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह चिकपाल स्थित सीआरपीएफ की 159वीं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मनेंद्रगढ़ जिले के चिरमिरी शहर निवासी अरविंद अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती पूजा अग्रवाल घायल हो गई थीं। जान बचाने के प्रयास में उन्हें कंधे पर चोट लगी थी। आज जब उनका परिवार रायपुर पहुँचा, तो स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनका कुशलक्षेम पूछा और परिवार के सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के निर्देश पर श्रीमती पूजा अग्रवाल का तत्काल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग में परीक्षण कराया गया। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रणय…

Read More

महाकुल यादव समाज के वृंदावन भवन के विस्तार के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के बगीचा में महाकुल यादव समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ (चौबीस प्रहरी) कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा स्थल पर राधा-कृष्ण, चैतन्य महाप्रभु और गौरांग स्वामी की विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धाभाव से मंत्र जाप करते हुए पूजा स्थल की परिक्रमा भी की।वृंदावन भवन विस्तार के लिए 50 लाख और इंडोर स्टेडियम हेतु 2.75 करोड़ की स्वीकृतिइस अवसर पर मुख्यमंत्री…

Read More

22 अप्रैल को जम्मूकश्मीर बशरन (पहलगांव) इलाके में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झंझोर कर रख दिया खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद पाटन। पूरे देश में कई राज्यों से आए पर्यटकों पर आतंकियों ने हमला कर दिया जिससे कथित तौर पर 25/28 पर्यटकों की जान चली गई इस घटना में बचे लोगों ने घर लौट का जो बताया जो रौंटे खड़े कर देने वाला था। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार आतंकियों ने गोली चलने से पहले पूछा इनमें हिन्दू कौन कौन है और फिर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों में भारी आक्रोश है…

Read More

लोहरसी पंचायत में मनाया पंचायती राज दिवस खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद-पाटन। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुरुआत 24 अप्रैल 1993 को हुई, जब 73वां संविधान संशोधन अधिनियम लागू हुआ। इस संशोधन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा मिला और पूरे देश में त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली को अपनाया गया। इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत लोहरसी में भी राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व जनपद अध्यक्ष एव पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर, सरपंच राकेश साहू ,पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर के साथ समस्त पंच उपस्थित रहे। इस अवसर पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और अहम कदम उठाते हुए रायपुर स्थित गांधी भवन में सौर ऊर्जा आधारित सिस्टम स्थापित करने की योजना बनाई है। इस परियोजना का उद्देश्य भवन की विद्युत आवश्यकताओं को पर्यावरण अनुकूल तरीके से पूरा करना है।खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय और राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी के बीच इस संबंध में आज महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में गांधी भवन में सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना और उसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों अध्यक्षों ने परियोजना को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत माला प्रोजेक्ट गड़बड़ी मामले में ACB-EOW ने छापेमारी की है। करीब 17 से 20 अधिकारियों के यहां कार्रवाई चल रही है। इनमें SDM, तहसीलदार, पटवारी और राजस्व निरीक्षक समेत राजस्व विभाग के कई अधिकारियों के ठिकानों पर जांच जारी है। रायपुर में तात्कालिक SDM निर्भय साहू और तहसीलदार शशिकांत कुर्रे के घर पर दस्तावेजों की जांच चल रही है। रायपुर के ही सेज बहार कॉलोनी स्थित राजस्व विभाग के अधिकारी के घर भी सुबह 6 बजे से जांच जारी है। अधिकारियों को ज्वेलरी, कैश और जमीनों के दस्तावेज मिले हैं। बहरहाल जांच चल रही है। इसके…

Read More

नई दिल्ली। प्रख्यात वैज्ञानिक के कस्तूरीरंगन 1994 से 2003 तक इसरो के चेयरमैन रहे। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। डॉक्टर कृष्णा कस्तूरीरंगन नई शिक्षा नीति 2020 का ड्राफ्ट तैयार करने वाले समिति के अध्यक्ष भी रहे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन का निधन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने बंगलूरू में अंतिम सांस ली। वे 84 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका पार्थिव शरीर 27 अप्रैल को अंतिम दर्शन के लिए रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरआरआई) में रखा जाएगा।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बीजापुर। बीजापुर में ऑपरेशन से नक्सल संगठन में खौफ निर्मिंत हो गई है, एक बारे फिर शांति वार्ता के लिए आगे आने की अपील की। सरकार के नाम पत्र जारी किया है। पत्र में नक्सल संगठन ने लिखा, सभी लोग चाहते हैं समस्या का समाधान शांति वार्ता के जरिए हो। शांति वार्ता के लिए हमारी पार्टी हमेशा तैयार है। हमारी पार्टी के केंद्रीय कमेटी ने भी शांति वार्ता को लेकर पत्र जारी किये थे। विश्वास का कमी को दूर करने के लिए हमारे तरफ से लगातार प्रयास जारी है। लेकिन सरकार का मंशा अलग दिख रहा है। शांति…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर/दिल्ली। तोखन साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कटघोरा-डोंगरगढ़ रेलवे परियोजना पर चर्चा की। साहू ने अपने X हैंडल में बताया, आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात कर कटघोरा-डोंगरगढ़ रेलवे परियोजना पर विस्तार से चर्चा की। यह परियोजना छत्तीसगढ़ के विकास की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगी।

Read More