खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सीआरपीएफ की 159वीं बटालियन में तैनात एएसआई ने गुरूवार को अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि जवान दो दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था। खुदकुशी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जवान छुट्टी से कैंप लौटने के बाद से ही परेशान था।
हालांकि उसकी परेशानी और आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृत जवान बिहार का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह चिकपाल स्थित सीआरपीएफ की 159वीं बटालियन के मुख्यालय में एएसआई मोहन शर्मा ने मेस में नाश्ता करने के दौरान साथी जवान की सर्विस राइफल ली और खुद को गोली मार ली। पेट में गोली लगने के कारण जवान गंभीर रूप से घायल होकर फर्श पर गिर पड़ा। इसके बाद मौके पर मौजूद जवानों ने उसे कैंप के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार बाद उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

