खबर वर्ल्ड न्यूज-बीजापुर। बीजापुर में ऑपरेशन से नक्सल संगठन में खौफ निर्मिंत हो गई है, एक बारे फिर शांति वार्ता के लिए आगे आने की अपील की। सरकार के नाम पत्र जारी किया है। पत्र में नक्सल संगठन ने लिखा, सभी लोग चाहते हैं समस्या का समाधान शांति वार्ता के जरिए हो। शांति वार्ता के लिए हमारी पार्टी हमेशा तैयार है। हमारी पार्टी के केंद्रीय कमेटी ने भी शांति वार्ता को लेकर पत्र जारी किये थे। विश्वास का कमी को दूर करने के लिए हमारे तरफ से लगातार प्रयास जारी है। लेकिन सरकार का मंशा अलग दिख रहा है। शांति वार्ता के जरिए समस्या हल होने का संभावना रहने के बावजूद, सरकार दमन व हिंसा का प्रयोग से समस्या का समाधान के लिए प्रयास कर रहा है। इसी का नतीजा है बीजापुर – तेलंगाना सीमा पर एक बड़ा सैन्य अभियान को लांच किया गया। इस अभियान को तुरंत रोकना चाहिए, बलों को वापस लेना चाहिए।
हम सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि वार्ता के जरिए समस्या का समाधान का रास्ता अपनाये, अनुकूल माहौल बनावे। इस रास्ते से सकारात्मक नतीजा निकलेंगे। बंदूक के बल पर समस्या का समाधान के लिए सरकार द्वारा अमल किये जा रहे कगार सैनिक अभियान को एक महीने के लिए स्थगित करें। हमारे यह अपील पर सरकार की सकारात्मक प्रतिक्रिया का उम्मिद के साथ हम प्रतीक्षा करेंगे।
Trending
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

