खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित होटल रेड डायमंड में एक हादसा सामने आया है, जहां स्विमिंग पूल में डूबने से हैदराबाद निवासी मार्केटिंग मैनेजर एमजे फारूक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, फारूक कंपनी के काम से बिलासपुर आए थे और होटल में कमरा बुक कर रुके हुए थे। रविवार को होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ।
मौके पर मौजूद स्टाफ ने जब फारूक को बेसुध हालत में देखा, तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह महज एक हादसा था या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

