Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे देश के सबसे बड़े ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पांच दिन की भीषण कार्रवाई के बाद, जवानों ने नक्सलियों की एक खुफिया गुफा का पता लगाया है, जहां सैकड़ों माओवादी लंबे समय तक टिके रह सकते थे। गुफा की विशेषताएं: अनुमान है कि 1000 से अधिक माओवादी इस गुफा में एक साथ कई दिनों तक रह सकते थे। गुफा के भीतर प्राकृतिक जल स्रोत उपलब्ध हैं। आराम के लिए समतल मैदान भी गुफा के अंदर मौजूद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। फिंगेश्वर विकासखंड के लोहरसी परीक्षा केंद्र में ओपन स्कूल की परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। 12वीं कक्षा के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में गलती से 10वीं कक्षा का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।निलंबित अधिकारियों में केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह चंद्राकर, सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव और जिला प्रतिनिधि ऑब्जर्वर नीतू शाह शामिल हैं। निलंबन अवधि के दौरान सभी को जिला शिक्षा कार्यालय गरियाबंद में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में सभी पंजीयन कार्यालय सोमवार (29 अप्रैल) को बंद रहेंगे। इस दिन पूरे छत्तीसगढ़ में पंजीयन कार्य बंद रहेगा। रजिस्ट्री बंद रहने से प्रदेशभर में करीब 15,000 से अधिक लोगों को असुविधा होने की संभावना जताई जा रही है। पंजीयन विभाग ने अपॉइंटमेंट बुक करने वाले पक्षकारों को पहले ही मैसेज कर जानकारी दे दी है और नागरिकों से सहयोग की अपील की है।जानकारी के मुताबिक, रजिस्ट्री के साथ-साथ तत्काल नामांतरण की प्रक्रिया को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा, पंजीयन कार्यालयों में नई गाइडलाइन तैयार करने और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर 2.05 बजे शहीद भगत सिंह चौक पर “छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड” के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे “छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड” के अध्यक्ष जितेंद्र साहू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जाएंगे। इसके बाद सीएम साय, दोपहर 4 बजे अघरिया समाज के वार्षिक उत्सव एवं स्नेह सम्मेलन में शिरकत करेंगे और शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला जेल बेमेतरा में आज राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACO) और छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति (CGSACS) के निर्देशानुसार 140 विचाराधीन बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं रक्त जांच अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला एड्स नियंत्रण समिति (DACS) के अध्यक्ष रणबीर शर्मा के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव एवं जिला एड्स नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. खगदेव साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय बेमेतरा के HCTS (एचआईवी काउंसलिंग एवं टेस्टिंग सर्विस) के परामर्शदाता पुराणिक नायक द्वारा सभी बंदियों को एचआईवी/एड्स…
आम जनता से भी सहयोग की अपील… खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी प्रमोद कुमार नेताम तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी नितिन कुमार खंडूजा के मार्गदर्शन में, आबकारी विभाग बेमेतरा द्वारा बीते शुक्रवार को अवैध मदिरा धारण व परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने साकिन जिया पथर्रा रोड में अस्थायी नाका लगाकर वाहन हीरो होंडा (क्रमांक CG 07 LX 4125) की तलाशी ली। जांच के दौरान आरोपी गिरवर साहू (उम्र 30 वर्ष, निवासी-जिया) के कब्जे से कुल 5.94 बल्क लीटर शराब (27…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के बांदे थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत जनकपुर के आश्रित ग्राम पालनंदी निवासी मेहरू राम गावडे, की धर्मपत्नी सुकमा बाई गावडे, अपने खलियांन में बकरा चराने गई थी, वहीं पर मक्का खेत में जानवरों की रोकथाम के लिए बैटरी द्वारा बिजली प्रभावित झटका मशीन लगाया गया था, जिसके करंट चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई, परिवार के सदस्य को इस बारे में जानकारी मिलने में काफी देर हो गई, खोजबीन में सुकमा बाई मृत अवस्था में खेत में पड़ी हुई मिली, जिसकी सूचना थाना बांदे पुलिस को दी गई। सूचना पर माैके पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय वायुसेना की अग्निपथ योजना के अंतर्गत बस्तर जिले में अग्निवीर वायु भर्ती को लेकर युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 21 से 25 अप्रैल तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अभियान के दाैरान एयर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों सुशांत सिंह एवं आनंद कुमार ने जिले के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया से लेकर सैन्य जीवन के अनुभवों तक की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल को शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जगदलपुर से हुई, जिसके बाद 22 अप्रैल को सेजेस लेहंडीगुड़ा, 23…
अस्पताल के ओपीडी एवं वार्डों का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत तिवारी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, रेडियो डायग्नोसिस (एक्स-रे) विभाग, डीएसए ब्लॉक, स्त्री एवं प्रसूति रोग वार्ड, नियोनेटल केयर यूनिट (नर्सरी), एचडीयू वार्ड, कैंसर ओपीडी, कीमोथेरेपी कक्ष सहित प्रस्तावित एकीकृत 700 बिस्तरों वाले अस्पताल स्थल का अवलोकन भी किया। उन्होंने विभिन्न विभागों में स्थापित चिकित्सा उपकरणों की स्थिति और उनकी कार्यक्षमता के संबंध में जानकारी ली।…
13 सेवाएं अब पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के दायरे में खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए एक और महत्वपूर्ण सुधार लागू किया है। राज्य के प्रमुख विभागों की 13 सेवाओं को पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत लाया गया है, ताकि नागरिकों और व्यवसायियों को समय पर सेवाएं मिलें। इन विभागों में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, सीईसीबी, वाणिज्य और उद्योग, विधिक माप विज्ञान, नगर तथा ग्राम निवेश और जल संसाधन विभाग शामिल हैं। इस कदम से मंजूरी और अनुमति की प्रक्रिया तय समयसीमा में…

