खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर 2.05 बजे शहीद भगत सिंह चौक पर “छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड” के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे “छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड” के अध्यक्ष जितेंद्र साहू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जाएंगे। इसके बाद सीएम साय, दोपहर 4 बजे अघरिया समाज के वार्षिक उत्सव एवं स्नेह सम्मेलन में शिरकत करेंगे और शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

