खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय वायुसेना की अग्निपथ योजना के अंतर्गत बस्तर जिले में अग्निवीर वायु भर्ती को लेकर युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 21 से 25 अप्रैल तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अभियान के दाैरान एयर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों सुशांत सिंह एवं आनंद कुमार ने जिले के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया से लेकर सैन्य जीवन के अनुभवों तक की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल को शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जगदलपुर से हुई, जिसके बाद 22 अप्रैल को सेजेस लेहंडीगुड़ा, 23 अप्रैल को सेजेस बकावंड, 24 अप्रैल को सेजेस बस्तर, और 25 अप्रैल को सेजेस तोकापाल में कैंप आयोजित किए गए । प्रत्येक स्थान पर 100 से 200 विद्यार्थियों के समूहों को प्रशिक्षित किया गया।
भर्ती प्रक्रिया की विशेष जानकारी
एयर फोर्स अधिकारियों ने युवाओं को अग्निवीर वायु बनने की पात्रता, चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण, वेतन-भत्ते, करियर ग्रोथ और अनुशासन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। 17 से 21 वर्ष की आयु वर्ग के विद्यार्थियों को अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशासनिक सहयोग और विशेष पहल
इस अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के नेतृत्व में और रोजगार अधिकारी के सहयोग से जिले के हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में विशेष कैंप का आयोजन किया गया । इस अभियान में नोडल अधिकारी के रूप में जयनारायण पानीग्राही सक्रिय रहे।
युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का संचार
कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और एयर फोर्स अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपने सवालों के उत्तर प्राप्त किए। इस पहल से विद्यार्थियों में न केवल देश सेवा की भावना जागृत हुई, बल्कि उन्हें एक उज्ज्वल करियर की दिशा भी दिखाई दी। बस्तर जैसे सुदूरवर्ती आदिवासी अंचल में चलाए गए इस जागरूकता अभियान ने साबित किया कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो यहां के युवा भी देश की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं । जिला प्रशासन की यह पहल युवाओं को रक्षा क्षेत्र में करियर के नए आयाम प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है । गत दिवस समापन कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बस्तर प्रतीक चिन्ह से एयर फोर्स अधिकारियों को सम्मानित किया एवं भविष्य में भी इस तरह के कार्य क्रम आयोजित करने का आग्रह किया, साथ ही प्राचार्य विधु शेखर झा ने आभार प्रदर्शन किया।
Trending
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं

