Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मिर्धा को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ध्रुव कुमार मिर्धा के जनसेवा के दीर्घ अनुभव का लाभ निश्चित रूप से पूरे समाज को मिलेगा। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया है और आज उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। निश्चित ही, इस नई भूमिका…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के निर्देशानुसार अब खेतों में फसल अवशेष जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पर्यावरण को हो रहे नुकसान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उप संचालक कृषि मोरध्वज डडसेना ने जानकारी दी कि आदेश का उल्लंघन करने पर कृषकों से उनके खेत के रकबे के अनुसार दंड वसूला जाएगा। दो एकड़ तक के किसानों पर 2,500 रुपए, दो से पांच एकड़ वाले किसानों पर 5,000 रुपए तथा पांच एकड़ से अधिक रकबा वाले किसानों पर 15,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। उप संचालक कृषि…
छत्तीसगढ़ पर्यटन को वैश्विक मंच पर ले जाने की पहल, मंडारमणि कॉन्क्लेव में दमदार प्रस्तुति ट्रैवल एजेंट्स के लिए जल्द आयोजित होगी फैम ट्रिप, छत्तीसगढ़ पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे मंडारमणि कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ पर्यटन की संभावनाओं का भव्य प्रदर्शन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से, फेयरव्यू मीडिया द्वारा मंडारमणि (पश्चिम बंगाल) में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने प्रभावी सहभागिता दर्ज कराई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा तथा मंडल के प्रबंध संचालक श्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर के अविनाश इंटरनेशनल में जेसीआई जगदलपुर सिटी द्वारा 2025 की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रतीक चिखलीकर ने अध्यक्ष और गौरव डोडिया ने सचिव के रूप में शपथ ग्रहण किया, इसके साथ ही 2025 की नई कार्यकारिणी ने भी पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे एवं आकाश श्रीमाल नगर पुलिस अधीक्षक ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में साइबर क्राइम पर जागरूकता एवं शहर को स्वच्छ रखने पर प्रेरित किया। वहीं जेसीआई जगदलपुर सिटी के नए चेप्टर इंचार्ज के रूप में पीयूष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम निवासी भूपेंद्र तेलामी से 61 लाख रुपए के ठगी के मामले में पुलिस को पांच आरोपियों दिनेश दत्ताराम साबले मलाड वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र, वैशाली गणेश नगर पुणे महाराष्ट, नूर मोहम्मद साकीनाका मुंबई महाराष्ट्र, अंसारी असद महमूद जिला नासिक महाराष्ट्र, अबु तलहा अब्दुल अली जिला नासिक, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से 5 नग बैंक पासबुक आदि मिले।को गिरफ्तार किया गया है। तकनीकि शाखा दंतेवाड़ा नोडल अधिकारी डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह के नेतृत्व में प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों की पतासाजी के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार काे ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केन्द्र की सराहना करते हुए उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि आज भारत के युवा तेजी से साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं । उन्होंने कहा कि वे इलाके जो कभी पिछड़ेपन और हिंसा के लिए पहचाने जाते थे, अब नवाचार के केन्द्र बन रहे हैं । जहां कभी हिंसा और अशांति का साया था, वहां आज बच्चे विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में इन दोनों ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सशक्तिकरण का एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार एक अभिनव अभियान मोर दुवार- साय सरकार के माध्यम से गरीब ,वंचित और आवासहीन परिवारों के यहां दस्तक देकर उन्हें सम्मान के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर का अधिकार देने में जुटी है।मुख्यमंत्री साय ने बीते दिनों जगदलपुर प्रवास के दौरान घाटपदमपुर ग्राम से इस अभियान की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री आवास योजना का तेजी से और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है । इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी”शहर-ग्रामीण अध्यक्ष सुशील मौर्य एवं प्रेमशंकर शुक्ला ने बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी बचओ किसान अधिकार पदयात्रा चित्रकोट से 28 अप्रेल काे दाेपहर 2 बजे शुरू हाेने वाले 3 दिवसीय पदयात्रा के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्हाेने बताया कि इस कार्यक्रम में सहभागी बनने के लिए कांग्रेस के सभी नेताओं व कार्यकर्ता, किसानों के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे। उन्हाेने विधायकगण, पूर्व विधायकगण, पूर्व महापौर सहित प्रदेश, जिला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों, जोन प्रभारियों, पोलिंग बूथ अध्यक्षों, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले के कुमहरमरा गांव में रविवार सुबह युवक की लाश नहर में तैरते मिली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सुबह के समय ग्रामीणों की नजर नहर में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौक पर पहुंचकर जांच शुरू में जुट गई। घटना के संबंध में गांव के लोगों से पूछताछ जारी है।जानकारी के अनुसार, ग्राम कुमहरमरा के स्कूल के समीप नहर में रविवार को शव मिला। शव मृतक की पहचान अतरमरा गांव के कुलेश्वर यादव के रूप में हुई है। पाण्डुका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले और तेलंगाना की सीमा पर मौजूद करेंगुट्टा के पहाड़ में नक्सलियों के बड़े कैडराें की मौजूदगी की सूचना के बाद पिछले 6 दिनों से जारी सबसे बड़े नक्सल विराेधी अभियान में सुरक्षाबलाें के हजारों जवानों ने इलाके को चारों तरफ से घेरा हुआ है। 6 दिनों से जारी इस सबसे बड़े नक्सली विराेधी अभियान में अब तक की उपलब्धि के नाम पर तीन महिला वर्दीधरी नक्सलियाें के बरामद शव जिसकी शिनाख्त नही हाे पाई है, एक अंधेरी गुफा जिसे नक्सलियाें का ठिकाना बताकर पीठ थपथई जा रही है, और करेंगुट्टा का वह…

