खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम निवासी भूपेंद्र तेलामी से 61 लाख रुपए के ठगी के मामले में पुलिस को पांच आरोपियों दिनेश दत्ताराम साबले मलाड वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र, वैशाली गणेश नगर पुणे महाराष्ट, नूर मोहम्मद साकीनाका मुंबई महाराष्ट्र, अंसारी असद महमूद जिला नासिक महाराष्ट्र, अबु तलहा अब्दुल अली जिला नासिक, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों से 5 नग बैंक पासबुक आदि मिले।को गिरफ्तार किया गया है। तकनीकि शाखा दंतेवाड़ा नोडल अधिकारी डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह के नेतृत्व में प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों की पतासाजी के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में टीम का गठन कर महाराष्ट्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
भूपेंद्र तेलामी ग्राम हारम थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि वॉट्सअप पर वर्क फार्म होम के नाम पर द गुड गाईस इलेक्ट्रानिक कंपनी का प्रति दिन कार्य कर 1200-6000 रुपए कमाने का मैसेज आया जिससे वह जुड़ गया। इससे जुडने के बाद उसके बैलेट में 10 हजार रुपए आ गए। फिर डेमो करने को कहा गया, जिसमें 20 टेंडर को ओपन करना होता है। टेंडर में इलेक्ट्रानिक समान होता है, जिसमें से प्रॉफिट निकलकर लाभ में शामिल होता जाता है।
टेंडर पूरा करने के बाद लगाई हुई राशि और लाभ एक साथ आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। लाभ देखकर आवेदक टेलिग्राम से जुड़ गया जिसमें आवेदक को फायनेंशियल कंसलटेंट से संपर्क करने को कहा गया फिर कई खातों में पैसे डलवाकर 61 लाख रुपए के धाेखाधड़ी काे अंजाम दिया गया।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

