खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर के अविनाश इंटरनेशनल में जेसीआई जगदलपुर सिटी द्वारा 2025 की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रतीक चिखलीकर ने अध्यक्ष और गौरव डोडिया ने सचिव के रूप में शपथ ग्रहण किया, इसके साथ ही 2025 की नई कार्यकारिणी ने भी पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे एवं आकाश श्रीमाल नगर पुलिस अधीक्षक ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में साइबर क्राइम पर जागरूकता एवं शहर को स्वच्छ रखने पर प्रेरित किया।
वहीं जेसीआई जगदलपुर सिटी के नए चेप्टर इंचार्ज के रूप में पीयूष हेलिवाल, मार्गदर्शक व सलाहकार अनिल राव मद्दी, कोषाध्यक्ष अपुल जैन, उपाध्यक्ष (ग्रोथ) नितिन खत्री, उपाध्यक्ष (स्वास्थ्य और फिटनेस) डॉ. नरेंद्र लाहोटी, उपाध्यक्ष (प्रशिक्षण और व्यापार) दिलीप शुक्ला, ग्रेस्टर राघव हेमानी तथा जनसंपर्क अधिकारी के रूप में नितेश सिंह चौहान ने शपथ ग्रहण कर अपनी नई जिम्मेदारी संभाली।
इस कार्यक्रम के दौरान ही जेसीआई जगदलपुर ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पेज लांच किया। कार्यक्रम के स्थापना अधिकारी नीलेश चंद और निदेशक नितिन खत्री रहे। वहीं इस समारोह में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी श्याम सोमानी, भंवर बोथरा, श्रीपाल जैन, हनुमंत राव, विवेक सोनी, जयंत नायडू, चंद्रेश चांडक समेत शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

