Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले में नए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोमवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाएगा।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आगे बताया कि भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से उन्होंने आज ही सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में विभिन्न विभागों की प्राथमिकताओं, लंबित…
नक्सलियाें के बड़े कैडराें काे तेलंगाना में सुरक्षित इलाके में पनाह देने, छग. के सुरक्षाबलाें काे कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में किया गया व्यस्त? खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तेलंगाना सीमा पर चल रहे सबसे बड़े नक्सल विराेधी अभियान में सुरक्षा बल के जवान कर्रेगुट्टा पहाड़ की 12 किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने तक लगभग पहुंचे चुके हैं । इसके साथ ही अब सुरक्षाबलाें की वापसी की सूचना मिलने लगी है । सुरक्षाबलाें के नक्सलियों के विरुद्ध जारी निर्णायक लड़ाई में आज साेमवार काे सातवें दिन भी जारी रहा । पुलिस महानिरीक्षक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े नक्सल विराेधी अभियान के बीच तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव ( केसीआर ) ने तेलंगाना में हुए एक आम सभा के दौरान उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार से ऑपरेशन कगार को बंद करने की अपील करता हूं । उन्हाेने इस ऑपरेशन से निर्दोष आदिवासियों के मारे जाने की बात कही है। साथ ही सरकार से अपील करते हुए नक्सल विराेधी अभियान काे रोकने की अपील करते हुए केंद्र सरकार से शांति वार्ता की वकालत की है। केसीआर ने यहां तक…
रायपुर के दिनेश मीरानिया भी इस घटना के हुए शिकार मृतकों के परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की गई अरदास खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के गुरुद्वारा गोविंद नगर पुराना बस स्टैंड के सामने पंडरी रायपुर में सिख समाज द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में असामयिक मृत्यु के शिकार हुए सभी मृतक पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्त्री सत्संग जाते की सिख महिलाओं ने सुखमणि साहिब का पाठ किया। उसके बाद हजूरी रागी जत्थे के भाई साहब सिंह चरणजीत सिंह, अमित सिंह ने वैराग्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने पंजीयन विभाग के अफसरों की बैठक ली। कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ पारदर्शिता और गुड गवर्नेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बता दें कि रायपुर सहित प्रदेश भर में रजिस्ट्री नहीं होगी। आज सभी रजिस्ट्री कार्यालय बंद है। इससे पूरे दिन पंजीयन कार्य नहीं हो रहा है। जिन लोगों को रजिस्ट्री के लिए सोमवार का अपॉइंटमेंट मिला था, ऐसे पक्षकारों को पंजीयन कार्यालय से मैसेज भेजा गया है।उन्हें सहयोग करने की अपील की जा रही है। रजिस्ट्री कार्य बंद रहने से प्रदेशभर में 15 हजार से अधिक लोगों को असुविधा हुई। विभागीय समीक्षा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट में जिले के 51 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर रवि राही सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे कलेक्टर दंतेवाड़ा, सीईओ जिला पंचायत धमतरी व नगर निगम आयुक्त रायपुर के पद पर पदस्थ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट भवन का भ्रमण कर कार्यालयों का निरीक्षण किया।
विस्तार के लिए 25 लाख देने की घोषणा, महापौर, सभापति भी हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के तहत आने वाले पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड नम्बर 2 के अंतर्गत मीडिया सिटी में पहुंचकर रायपुर पश्चिम विधायक निधि मद में 20 लाख 35 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, जोन 8 जोन अध्यक्ष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। तीन तलाक के एक मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मोहम्मद रईस खोखर को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पद्मनाभपुर थाना पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, कसारीडीह निवासी रेशमा फातिमा ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। रेशमा ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 16 नवम्बर 2023 को कसारीडीह निवासी मोहम्मद रईस से मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ था। विवाह के समय रेशमा की मां ने वर पक्ष को…
नई दिल्ली। रामायण में श्रीराम की पत्नी माता सीता की जीवनी का बखूबी बखान किया गया है। लेकिन रावण की पत्नी मंदोदरी रामायण के कम चर्चित पात्रों में से एक है। रामायण के खलनायक रावण के बारे में तो आपने बहुत कुछ पढ़ा और सुना होगा लेकिन मंदोदरी के बारे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जो स्त्रियों को उनसे जरुर सीखना चाहिए।अधर्मी के साथ होने पर धर्म का पालनरामायण में मंदोदरी का वर्णन एक सुंदर, पवित्र और धर्मनिष्ठ महिला के रूप में किया गया है जिसने माता सीता के अपने पति द्वारा किए गए अपहरण…
प्वाइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हरा दिया है। मुंबई की यह लगातार 5वीं जीत है। उन्होंने प्वाइंट्स टेबल पर लंबी छलांग लगाई है। मुंबई ने रायन रिकल्टन 58 और सूर्यकुमार यादव की 54 रनों की पारी की बदौलत लखनऊ को 216 रनों का लक्ष्य दिया था। मयंक यादव और आवेश खान ने लखनऊ की तरफ से दो-दो विकेट हासिल किए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरे लखनऊ के बल्लेबाजों के पास जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी का…

