खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े नक्सल विराेधी अभियान के बीच तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव ( केसीआर ) ने तेलंगाना में हुए एक आम सभा के दौरान उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार से ऑपरेशन कगार को बंद करने की अपील करता हूं । उन्हाेने इस ऑपरेशन से निर्दोष आदिवासियों के मारे जाने की बात कही है। साथ ही सरकार से अपील करते हुए नक्सल विराेधी अभियान काे रोकने की अपील करते हुए केंद्र सरकार से शांति वार्ता की वकालत की है। केसीआर ने यहां तक कहा कि नक्सली शांति वार्ता का प्रस्ताव सरकार को भेज रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई पहल नहीं किया जा रहा है। इसलिए मैं केंद्र सरकार को ऑपरेशन रोकने के लिए पत्र लिखूंगा। ऑपरेशन कागर को रोका जाना चाहिए, केंद्र और राज्य सरकारें नक्सलियों पर क्रूरता पूर्वक अत्याचार कर रही हैं और उनकी हत्या कर रही हैं। वहीं अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी शांति वार्ता की अपील को लेकर अपने वरिष्ठ सहयोगियों से मुलाक़ात की है।
केसीआर की बेटी के. कविता ने भी नक्सलियाें से शांति वार्ता का राग अलापना शुरू कर दिया है। नक्सलवाद को लेकर केसीआर की बेटी और बीआएस की एमएलसी के. कविता का बयान सामने आया है । उन्होंने कहा कि नक्सलवाद एक विचारधारा है, इसे केवल चर्चा से खत्म किया जा सकता है। आतंक को बल द्वारा खत्म करने का प्रयास किया जाएगा तो बढ़ता ही जाएगा। उन्हाेने कहा कि केसीआर का आह्वान है कि ऑपरेशन कगार को तुरंत रोका जाए। केंद्र-राज्य सरकारें शांति चर्चा के लिए नक्सलियों को बुलाएं, इससे देश की उन्नति होगी।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के शांति वार्ता को तेलंगाना से समर्थन मिल रहा है। इसी को लेकर अब मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों से मुलाक़ात की है । विपक्ष बीआरएस और सत्तासीन कांग्रेस अब नक्सलियों से वार्ता के पक्ष में खड़ी हुई है । वहीं पूर्व जस्टिस चंद्रकुमार, प्रोफेसर हरगोपाल सहित अन्य लोगों ने इसी महीने की 22 अप्रैल को हरगोपाल की अध्यक्षता वाली समिति ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है।
जना रेड्डी के आवास पर आधे घंटे तक चली बैठक में सरकारी सलाहकार के. केशव राव और वेम नरेंद्र रेड्डी भी बैठक में शामिल हुए। इस दौरान नक्सलियों द्वारा युद्ध विराम और शांति वार्ता की अपील के मद्देनजर प्रोफेसर हरगोपाल और अन्य ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर चर्चा की गई।
तेलंगांना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर के बयान से सियासत गरमा गई है। केसीआर के बयान पर छग. के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि केसीआर के समय तेलंगाना में नक्सलियों की क्या स्थिति थी, देश जानता है। केसीआर अब सत्ता से हट गए तो उन्हें दस बातें याद आ रही है। 10 साल तक जिन विषयों में केसीआर सक्रिय थे सब जानते हैं।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

