खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा में शनिवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में नगर पंचायत के पदाधिकारियों और हिंदू जागरण मंच ने बंद का आह्वान किया है। इस दाैरान केवल मेडिकल स्टोर्स जैसी आवश्यक दुकानें ही खुली है। मंच का कहना है कि पहलगाम में विभिन्न प्रांतों से आए 28 सनातन धर्मी पर्यटकों की हत्या की गई थी।
आरोप है कि आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़वाया । उन्हें कपड़े उतारने को मजबूर किया गया। मुस्लिम नही होने की पुष्टि के बाद उन्हें गोलियों से मार दिया गया । चारामा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारेलाल देवांगन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस्लामिक आतंकवादी संगठनों और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Trending
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

