खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा की काली पहाड़ी में लगातार 5 दिनों से सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह देश भर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विराेधी अभियान है, जिसमें 10 से 15 हजार से अधिक जवानों ने बड़े कैडर के नक्सली लीडरों को काली पहाड़ी के इलाके में घेर रखा है । सुरक्षा बल के जवान अब नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सलियों का खात्मा करने सुरक्षाबलों के जवान लगातार 5 वें दिन भी बीजापुर के जंगलों में डटे हुए हैं।
इसी बीच गलगम के जंगल में डीआरजी का एक जवान नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेसर आईईडी की चपेट में आ गया। आईडी विस्फाेट में जवान के पैरों में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को तत्काल गलगम सीआरपीएफ कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से बीजापुर अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है। आईईडी से घायल जवान की फाेटाे मिली है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नही हुई है। स्थानिय पत्रकाराें एवं ग्रामीणाें के अनुसार आज शनिवार सुबह 7 बजे से 4 वायु सेना के हेलीकॉप्टर काे उड़ान भरते देखा गया है। आसमान में लगातार हेलीकॉप्टरों की इस गतिविधि से बड़ा अपडेट आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं कल रात 10 बजे तक भारी फायरिंग और बम धमाकों की आवाजें उसूर बस्ती के ग्रामीणाें ने सुनी है। स्थानिय ग्रामीणों ने बताया कि सुरक्षाबलाें ने किसी भी प्रकार की जानकारी या वीडियो साझा करने से रोका है। सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में हाई अलर्ट जारी कर रखा है।
नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े नक्सल विराेधी अभियान का आज पांचवां दिन है। नक्सलियों से लड़ाई से पहले भौगोलिक परिस्थितियों से लड़ना सुरक्षाबलाें के लिए बड़ी चुनौती है। करेंगुट्टा पहाड़ के नीचे बसे गांवों में दोपहर का तापमान करीब 42 से 44 डिग्री है। वहीं पहाड़ की ऊंचाई में, चट्टान गर्म होने के बाद वहां का तापमान और बढ़ जाता है। करीब 4 से 5 हजार फीट ऊपर चोटी में बैठे नक्सलियों तक पहुंचने के लिए फोर्स पिछले 4 दिनों से पैदल चल रही है। यह इलाका छत्तीसगढ़ और तेलंगाना प्रदेश सहित महाराष्ट्र की सीमा भी लगती है। पूरा इलाका चारों तरफ घना जंगल, बीच में कस्तूरीपाड़ गांव, एक किनारे करेंगुट्टा की पहाड़ी और इसी पहाड़ी पर मुठभेड़ चल रही है।
सूत्राें के अनुसार लगातार जारी मुठभेड़ में 5 और नक्सलियों के मारे जाने की खबर है । सुरक्षाबलों के ड्रोन में शवों की तस्वीर भी कैद हुई है, हालांकि उनके शव पुलिस ने बरामद नहीं किए हैं। इससे एक दिन पहले 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर थी, जिनमें 3 वर्दीधारी महिला नक्सली के शव सुरक्षाबलाें ने बरामद कर लिए हैं। चेरला के स्थानीय युवक विनोद का कहना है कि मैं इस इलाके में बाइक से आया था, आज शनिवार दोपहर में लगभग 20 मिनट के अंदर ही सीरियल आईईडी विस्फेट हुए हैं, धमाका इतना तेज था कि, इसकी आवाज अब भी मेरे कानों में गूंज रही है।
Trending
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

