Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर के 13 मण्डलों में 12 मण्डल के नये अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी गई है। एक मात्र पूर्वी जगदलपुर मण्डल के अध्यक्ष की घोषणा होना शेष है। जगदलपुर नगर मण्डल को विभाजित कर दो नये मण्डल का गठन भाजपा ने किया है। जिसमें पश्चिमी जगदलपुर मण्डल के नवीन अध्यक्ष का दायित्व प्रकाश झा को सौंपा गया है। भाजपा संगठन चुनाव में जिले के सभी मण्डल में नये अध्यक्ष के निर्वाचन के लिये कार्यकर्ताओं से रायशुमारी व चर्चा की गयी। जिसके उपरांत प्रदेश संगठन को नाम भेजे गये। भाजपा प्रदेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नक्सलियों के माड़ डिवीजन कमेटी की सचिव अनिता मंडावी ने प्रेस नोट जारी कर बस्तर आईजी से सवाल करते हुए कहा कि इतने कमजोर पीएलजीए को खत्म करने में इतना समय क्यों लग रहा है? डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर, कोबरा कमांडो, एनएसजी, कमांडो, एसओजी व ग्रेहाउंड्स जैसे लाखों फोर्स,हजारों पुलिस कैम्प,युद्ध टैंक, एमपीवी ,रॉकेट लॉन्चर,और अत्याधुनिक ड्रोन्स की क्या जरूरत है? उन्हाेने कहा कि हमारा ऐसा कहने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि हम मजबूत स्थिति में है। हमारी ताकत क्या है, हम जानते हैं, हमारी ताकत बंदूक के बल पर या मार गिराने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शासन ने वीर बाल दिवस के अवसर पर 26 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है। सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को इस दिन विद्यार्थियों के लिए वीर बाल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने के आदेश दिए हैं।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव नेशनल होम्योपैथी सेमिनार में हुए शामिल तात्कालिक और लम्बे समय तक मिल सकता है होम्योपैथी का लाभ: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सैकड़ो किताबें पढ़ने से जो ज्ञान नहीं मिल पाता वो विशेषज्ञों के वक्तव्य से मिल जाता है। जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी चिकित्सा के क्षेत्र को समर्पित कर दिया, रोगों को समझने में अपना बहुमूल्य समय दिया और रोगियों के उपचार में जिनका जीवन व्यतीत हुआ, सेमिनार के जरिए उनका अनुभव सुनने को मिलता है। लोगों के बीच भ्रांति है कि होम्योपैथी जल्दी असर नहीं करती, लेकिन ऐसा नहीं है। होम्योपैथी लोगों की रोग प्रतिरोधक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 22 दिसंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने रामानुजन को याद करते हुए कहा कि रामानुजन जी आधुनिक काल में न केवल भारत बल्कि विश्व के महानतम गणितज्ञों में से एक थे, जिन्होंने गणित के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दिया। उनके जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। साय ने कहा कि गणित के महान जादूगर श्रीनिवास रामानुजन को गणित के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री डागा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अपनी मंजिल तय करते वक्त खुद को किसी सीमा में न बांधें, आत्मविश्वास के साथ शत प्रतिशत मेहनत करें। जो युवा आत्मविश्वास और उत्साह से भरा होता है वही सफल होता है और इतिहास बनाता है। असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए, प्रयत्न करने से सफलता अवश्य मिलती है। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने डागा कन्या महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में कही। उप मुख्यमंत्री साव आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए। उप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक व नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बासागुड़ा थाना के सारकेगुड़ा व राजपेंटा जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे कुछ व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। रोड ओपनिंग व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम नागेश बोड़डूगुल्ला निवासी पीसेपारा कोत्तागुडा, मासा हेमला पु निवासी बेलम नेंड्रा, सन्नू ओयाम निवासी बेलम नेंड्रा और लेमाम छोटू…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव, 21 दिसंबर। जिले के थाना फरसगावं में प्रार्थी राधेश्याम नाग निवासी केशकाल हर्रापड़ाव थाना केशकाल के पेट्रोल पंप मस्सुकोकोड़ा के रूम से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पेट्रोल, डीजल के बिकी पैसा नगद 1 लाख 30 हजार रूपये, 1 नग मोबाईल को 7 दिसंबर के रात्रि 3 बजे लगभग चोरी कर ले जाने के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 169/2024, धारा 331(4), 305 (1) बीएनएस. दर्ज कर विवेचना में लिया गया। थाना फरसगांव पुलिस द्वारा तत्काल मुखवीर लगाते हुये आवश्यक कार्यवाही कर चोरी करने वाले आरोपी पूरन यादव पिता स्व. तुलाराम यादव निवासी देवड़ा पनारापारा जिला वस्तर एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उक्त आयोजन का आगाज मुख्य अतिथि गोपाल वर्मा (भा.प्र.से.) माननीय जिलाधीश, जिला कबीरधाम (छ.ग.) व अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय महराजपुर कवर्धा द्वारा माँ शारदे के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अजय कुमार त्रिपाठी (रा.प्र.से.) माननीय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, कबीरधाम (छ.ग.) व नामित अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय महराजपुर कवर्धा उपस्थित रहें।विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार ने अपने वार्षिक प्रतिवेदन में बच्चों की विविध क्षेत्रों (शिक्षा, खेल, कला, प्रौद्योगिकी, विज्ञान आदि) में अर्जित अद्वितीय उपलब्धियों…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी की इस दो दिनों की यात्रा के दौरान भारत और खाड़ी देश के बीच रक्षा और व्यापार समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किये जाने की उम्मीद है। इन कार्यक्रमों में होंगे शामिलमोदी कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे, भारतीय श्रमिक शिविर का दौरा करेंगे, भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और गल्फ कप फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 43 वर्षों में इस खाड़ी देश की पहली…

