Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
Author: admin
नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने तीसरे शनिवार बंपर कमाई की है। हालांकि फिल्म 17वें दिन भी फिल्म ‘बाहुबली: द कंक्लूजन’ का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई है।’पुष्पा 2: द रूल’ को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दबदबा कायम है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और पहले दिन से हर रोज रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है। तीसरे हफ्ते तक आते-आते फिल्म का कलेक्शन घटने लगा था लेकिन अब तीसरे शनिवार फिल्म की कमाई फिर बढ़ गई।सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक…
नई दिल्ली। किचन में मौजूद ये चीज कई बड़ी बीमारियों के लिए रामबाण का काम करती है। इसके इस्तेमाल से एसिडिटी-पाचन तंत्र जैसी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।हमारे किचन में कई ऐसे गुणकारी आइटम हैं, जो हमारे हेल्थ को ठीक रखने में मदद करता है। ऐसा ही कुछ लौंग के साथ ही है। वैसे ये तो मसाला है। इसे खाने में टेस्ट बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है।सदर अस्पताल के डॉक्टर राजीव कुमार का कहना है कि लौंग एक ऐसा मसाला है, जो कई बीमारियों में कारगार है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर, आयरन सहित कई विटामिन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में शुक्रवार नशा-एक अभिशाप के संबंध में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेल प्रशासन की ओर से जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, उप जेल अधीक्षक आर.आर. मातलाम, वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी श्रीमती बानी मुखर्जी, सहायक जेल अधीक्षक ए.के. बाजपेयी, और संजय कुमार खैरवार, वरिष्ठ बढ़ई प्रषिक्षक प्रभाकर महाराणा, शिक्षक डिगम्बर सिंह कंवर एवं समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। संगोष्ठी में नशे के दुष्प्रभाव एवं नशा मुक्ति हेतु जागरूक करने गायत्री परिवार अम्बिकापुर के सदस्यों के सहयोग से संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती सरस्वती तिवारी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में चोरों ने अब मंदिरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। लाभांडी स्थित जैन मंदिर में चोरी की बड़ी घटना को चोरों ने अंजाम दिया है, जिसमें कीमती कलश, छत्र समेत अन्य आभूषण को लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलीबाधां पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर के लाभांडी स्थित श्री पद्मप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में चोरी की बड़ी घटना हुई है। चोरों ने मंदिर में 10 लाख से अधिक के कलश, छत्र समेत अन्य आभूषण को लेकर फरार हो गए हैं। मंदिर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अभनपुर। राजधानी रायपुर में युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है, बताया जा रहा है कि, आरोपी ने अभनपुर में कॉलेज की छात्रा को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है।पुलिस ने बताया कि, आरोपी की पहचान पिपरौद गांव का निवासी गोपेश साहू, पिता- हरिशंकर साहू के रूप में हुई है। आरोपी युवक की पीड़ता के साथ 5-6 वर्षों से जान-पहचान थी। हाल ही में 13 दिसंबर की देर रात आरोपी ने पीड़िता से शादी का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी करने की बात कहकर उसे रायपुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बेमेतरा जिले के विकासखंड मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवागढ़ में बाबा गुरु घासीदास जैतखम में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर 209 करोड़ 12 लाख 57 हजार रूपये के 74 विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने नवागढ़ के कोदूराम दलित महाविद्यालय में एमकाम और साइंस विषय की 40-40 सीट और अनुसूचित जाति बाहुल्य 10 ग्रामों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर से नियमित विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री संध्या 4.40 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।
khabarworld24.com -भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक चुनावों के तहत मंडल अध्यक्षों के चुनाव सफलतापूर्वक पूरे हो रहे हैं। अब सोमवार से जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें सभी जिलों में नए अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने जाएंगे। भाजपा का उद्देश्य है कि संगठन के सभी 35 जिलों में एक नाम पर रायशुमारी कर सर्वसम्मति से अध्यक्षों का चयन हो, जिससे किसी भी प्रकार के मतदान या गड़बड़ी की स्थिति उत्पन्न न हो। मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रगति: भाजपा ने अब तक 476 मंडलों में से 440 मंडलों में अध्यक्षों का चुनाव संपन्न कर लिया है। यह प्रक्रिया…
khabarworld24.com – राजधानी रायपुर के मास्टर प्लान 2031 में भारी अनियमितताएं पाई गई हैं, जिनकी जांच राज्य सरकार द्वारा गठित एक विशेष कमेटी ने की थी। इस मास्टर प्लान को पूर्व कांग्रेस शासनकाल में लागू किया गया था, और कमेटी की रिपोर्ट में 100 से अधिक गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। हालांकि, इस रिपोर्ट को चार महीने पहले शासन के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, परंतु अब तक न तो इन गड़बड़ियों को सुधारा गया है और न ही संशोधित मास्टर प्लान को लागू किया गया है। मास्टर प्लान 2031 की पृष्ठभूमि: राजधानी रायपुर के लिए मास्टर प्लान 2031 का उद्देश्य…
khabarworld24.com – मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 2 दिनों बाद छत्तीसगढ़ में फिर से कंपाने वाली ठंड पड़ेगी। बंगाल में बने एक नए सिस्टम के कारण राज्य में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हुई है, लेकिन आगामी दिनों में एक और ठंडे लहर के आने की संभावना है। साथ ही, राज्य के 4 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। तापमान में उतार-चढ़ाव बंगाल में बने नए सिस्टम के प्रभाव से इस समय छत्तीसगढ़ के तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा जिलों में वर्तमान में तापमान 25 से…

