खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में चोरों ने अब मंदिरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। लाभांडी स्थित जैन मंदिर में चोरी की बड़ी घटना को चोरों ने अंजाम दिया है, जिसमें कीमती कलश, छत्र समेत अन्य आभूषण को लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलीबाधां पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर के लाभांडी स्थित श्री पद्मप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में चोरी की बड़ी घटना हुई है। चोरों ने मंदिर में 10 लाख से अधिक के कलश, छत्र समेत अन्य आभूषण को लेकर फरार हो गए हैं। मंदिर में भगवान की मूर्ति को छोड़कर चोरों ने सबकुछ पार कर दिया हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। चोरों ने जैन मंदिर में मूलनायक का स्वर्ण पॉलिस छत्र, 5 पंचमेरू, 8 अष्टप्रिहार्य, चांदी की 2 बड़ी थाली, चांदी के 9 अभिषेक कलश, चांदी के 6 शांतिधारा झारी, एक स्वर्ण कलश, चार छत्र चांदी, दो चांदी भाली, तीन आशिका, 5 चांदी की छोटी प्लेट, एक चांदी का लोटा, चांदी की एक गुंडी, चांदी की एक बड़ी गंजी, चांदी की एक चम्मच और अन्य सामग्री चोरी की है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

