खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव, 21 दिसंबर। जिले के थाना फरसगावं में प्रार्थी राधेश्याम नाग निवासी केशकाल हर्रापड़ाव थाना केशकाल के पेट्रोल पंप मस्सुकोकोड़ा के रूम से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पेट्रोल, डीजल के बिकी पैसा नगद 1 लाख 30 हजार रूपये, 1 नग मोबाईल को 7 दिसंबर के रात्रि 3 बजे लगभग चोरी कर ले जाने के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 169/2024, धारा 331(4), 305 (1) बीएनएस. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
थाना फरसगांव पुलिस द्वारा तत्काल मुखवीर लगाते हुये आवश्यक कार्यवाही कर चोरी करने वाले आरोपी पूरन यादव पिता स्व. तुलाराम यादव निवासी देवड़ा पनारापारा जिला वस्तर एवं विधि से संघर्षरत एक बालक को पूछताछ करने पर पेट्रोल पंप मस्सुकोकोड़ा के कर्मचारी रूम के अन्दर घुस कर रखे दराज से काला रंग के बैग में रखे 1 लाख 30 हजार रूपये, 1 नग मोबाईल को चोरी करना स्वीकार किये तथा उक्त रकम को दोनों आपस में बांटे जिसमें पूरना यादव के द्वारा 80 हजार रूपये रखा तथा विधि से संघर्षरत बालक 50 हजार रूपये रखा जिसमें से पूरन यादव ने 15 हजार रूपये खाने पीने में खर्च होना बताया तथा 65 हजार रूपये जेब में रखना बताया।
विधि से संघर्षरत बालक 50 हजार रूपये में 10 हजार रूपये को खाने पीने में खर्च होना बताया तथा 40 हजार रूपये जेब में रखना बताया। दोनों के कब्जे से कुल 1 लाख 5 हजार रूपये नगदी रकम्, 1 नग मोबाईल बरामद हुआ तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल वाहन जप्त कर करते हुये आरोपी पूरन यादव को को गिरफ्तार किया गया तथा विधि से संघर्षरत बालक को मुताबिक निरूद्ध फार्म के निरुद्ध कर आज शनिवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक मुपेन्द्र साहु, आरक्षक कृष्ण कुमार सेठिया, आरक्षक संतोष एक्का का योगदान रहा।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

