Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
Author: admin
नवा रायपुर अटल नगर में आधुनिक सुविधा युक्त मेडिसिटी बनाने का प्रस्ताव 200 एकड़ में विकसित की जाएगी मेडिसिटी, सेक्टर 37 में भूमि का चिन्हांकन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास को लेकर दृढ़संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रयास है कि नवा रायपुर अटल नगर में प्रदेश वासियों को एक ही स्थान पर उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी कड़ी में नवा रायपुर अटल नगर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे है। इन्हीं में से एक प्रोजेक्ट है नवा रायपुर में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 दिसम्बर को बिलासपुर और मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 25 दिसम्बर को रायपुर से सवेरे साढ़े नौ बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे बिलासपुर के अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में कुल-उत्सव समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय से बिलासपुर के तिलक नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा एक बजे तिलक नगर में सामुदायिक भवन के प्रथम तल के निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। साव दोपहर पौने दो बजे तिलक नगर से राम…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर में करेंगे भूमिपूजन, सभी नगरीय निकाय वर्चुअली जुड़ेंगे प्रदेश के 187 नगरीय निकायों में बनेंगे अटल परिसर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर 25 दिसम्बर को राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसका भूमिपूजन करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव बिल्हा नगर पंचायत में निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय इन दोनों कार्यक्रमों से…
*राजधानी रायपुर में 27 से 31 दिसंबर तक आयोजित होगी 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता* खबर वर्ल्ड न्यूज- रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित होने वाले 24वें राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने आयोजकों को इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और वनवासी समाज के उत्थान और खेल संस्कृति के विकास की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। साय ने कहा कि यह प्रतियोगिता जनजातीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का बड़ा अवसर देगा। इससे विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 25 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मालवीय जी भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले अग्रणी नेताओं में से एक थे। पत्रकारिता, वकालत, समाज सुधार, मातृभाषा तथा भारत माता की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले मालवीय जी ने नवयुवकों के चरित्र-निर्माण के लिए और भारतीय संस्कृति की जीवंतता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की। उनका मानना था कि संसार के जो राष्ट्र उन्नति के शिखर पर…
*मंत्रालय नवा रायपुर में विभागीय सचिव एवं संचालकों के साथ बैठक में दिए आवश्यक निर्देश* खबर वर्ल्ड न्यूज- रायपुर l स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा की है। स्वास्थ्य मंत्री ने नव पदस्थ स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया की उपस्थिति में विभागीय प्रमुखों एवं सभी अधिकारियों को बेहतर कार्य करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। बैठक में बीते एक वर्ष के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गयी साथ ही आने वाले समय के लिए भी…
ट्यूमर इतना वृहद कि मरीज दो महीनों से नहीं ले पा रही थी ठीक से सांस, ऑपरेशन के पहले रखना पड़ा वेंटीलेटर पर खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर l डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने 52 वर्षीय महिला के फेफड़े और हार्ट से चिपका लगभग पांच किलोग्राम वजनी मेडिस्टाइनल ट्यूमर को निकालकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सर्जरी इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि सर्जन की टीम इस कैंसरस ट्यूमर को सावधानीपूर्वक बाहर नहीं निकालती तो शरीर के वाइटल ऑर्गन हृदय और फेफड़े में चोट लगने का खतरा हो सकता था। अम्बेडकर अस्पताल…
खबर वर्ल्ड न्यूज- रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है।अटल जी का छत्तीसगढ़ से और छत्तीसगढ़ के लोगों से हमेशा आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में गुरु घासीदास जयंती समारोह के दौरान भाजपा विधायक दीपेश साहू पर जानलेवा हमले की जानकारी सामने आ रही है। उपद्रवी तत्वों ने मंच पर मौजूद विधायक पर पेट्रोल भरी बोतल फेंकी, लेकिन निशाना चूक जाने के कारण बोतल साउंड सिस्टम ऑपरेटर युवक के सिर पर लगी। इस हमले में साउंड ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि विधायक साहू सुरक्षित बच गए। यह घटना बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चारभांठा में 23 दिसंबर की रात हुई। विधायक दीपेश साहू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे और मंच पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज- छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रारंभ हो गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, और विजय शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं। इसके अलावा, संगठन चुनाव के प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र राव सिंह पटेल और चुनाव प्रभारी खूब चंद पारख भी इस बैठक में शामिल हुए हैं। बैठक के दौरान संगठन चुनाव से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें जिला अध्यक्षों के नाम और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी बैठक में भाग लेने दिल्ली पहुंचे…

