खबर वर्ल्ड न्यूज- छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रारंभ हो गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, और विजय शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं। इसके अलावा, संगठन चुनाव के प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र राव सिंह पटेल और चुनाव प्रभारी खूब चंद पारख भी इस बैठक में शामिल हुए हैं। बैठक के दौरान संगठन चुनाव से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें जिला अध्यक्षों के नाम और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी बैठक में भाग लेने दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कई स्थानों पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई है, जिसे सुलझाने पर भी मंथन होगा।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के अपमान को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मान मार्च एक ढोंग है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा कांग्रेस का असली चरित्र उजागर करता है, क्योंकि कांग्रेस ने ही अंबेडकर को चुनाव हराने का काम किया था।

