Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। किसानों के बैंक खातों में लाखों रुपए की हेरा-फेरी करने पर जिला सहकारी बैंक के दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा एक कर्मचारी का डिमोशन और 3 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है। सहकारी बैंक की स्टाफ उप समिति ने मिली शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई की है। इसमें जूनियर क्लर्क हर्षिता पटेल व धर्मेंद्र साहू को बर्खास्त किया गया है। इसके अलावा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर रुचि पांडे का डिमोशन करने के साथ लिपिक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर अनामिका साव, अनुपमा तिवारी व अशोक पटेल की दो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जिले में सद्भावना दौड़ एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए।मंत्री टंकराम वर्मा सद्भावना दौड़ के साथ साफ-सफाई के प्रति जागरूकता लाने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सोनी सहित प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में युवा व बच्चे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। चांपा नगर के बैरियर चौक से लगे खिरसाली पारा में शराब के नशे में जेठ ने बहू को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी सूरज ठाकुर का अपने छोटे भाई विवाद हुआ था। इस दौरान बीच बचाव करने पर पत्नी सीमा ठाकुर (23) की हत्या कर दी। बीच बचाव कर रही आरोपी की मां के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया है। आरोपी सूरज नशा करने का आदी है। मंगलवार को भी नशे में धूत होकर घर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छग के मुख्यमन्त्री विष्णुदेव साय ने कहा, सुशासन के पथ प्रदर्शक, भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपनी दूरदृष्टि और कुशल नेतृत्व से भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। छत्तीसगढ़ के निर्माता और विकास के मार्गदर्शक श्रद्धेय अटल जी को समूचा प्रदेश सम्मानपूर्वक स्मरण करता है। उनकी प्रेरणा से आज छत्तीसगढ़ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। उनके जीवन मूल्य और आदर्श हमें समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु प्रेरित करते रहेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस के अवसर पर आज जशपुर जिले में लगभग 355.26 करोड़ रूपए की लागत के 128 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें 65.94 करोड़ की लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण और 289.32 करोड़ की लागत के 95 कार्यों का भूमिपूजन होगा।मुख्यमंत्री साय 289.32 करोड़ रूपये की लागत के जिन 95 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें जशपुर विधानसभा के 55.86 करोड़ रूपये की लागत के 19 कार्य, कुनकुरी विधानसभा में 129.97 करोड़ रूपये की लागत के 48 कार्य, पत्थलगांव…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले के नवागांव में आज कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है। आरोपी बेटे ने फावड़ा मारकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटे भागीरथी साहू और पिता जनक साहू के बीच विवाद चल रहा था। आज आरोपी बेटे ने आक्रोशित होकर घर के सामने निर्माण कार्य में रखे फावड़े से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे जनक साहू की मौत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आगामी क्रिसमस एवं नव वर्ष आगमन के मद्देनजर आज दिनांक 24.12.2024 को सिविल लाईन स्थित सी-04 भवन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेन्द सिंह द्वारा रायपुर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढ़ाबा एवं बार संचालकों की बैठक ली गई। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्त, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अजय कुमार (भा.पु.से.) एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन उपस्थित थे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढ़ाबा एवं बार संचालकों को निम्नलिखित निर्देश दिये गये…Ø क्रिसमस एवं नव वर्ष के दौरान संचालकों द्वारा…

Read More

ऋण पुस्तिका के एवज में मांगे थे 90 हजार खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एसीबी ने रिश्वतखोर पटवारी और कोटवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जमीन के एक मामले में 90 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गयी थी, जिसमें से पेशगी के तौर पर 20 हजार रुपये लेते हुए आरोपियों को पकड़ा गया है। ये पूरा मामला दुर्ग के पाटन क्षेत्र के रानी तराई का है।जानकारी के मुताबिक, प्रकाश चंद्र देवांगन ने इस मामले में शिकायत की थी। जिसमें उनकी माता के नाम पर ग्राम सुरपा, पाटन में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोनी थाना में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां थाने में पदस्थ एएसआई सुरेंद्र तिवारी ने फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार किया। यह घटना तब उजागर हुई जब पीड़ितों ने अपने साथ हुए इस अन्याय की शिकायत सीधे एसपी से की। फरियादियों का आरोप था कि एएसआई ने उनके साथ अपमानजनक और असंवेदनशील व्यवहार किया, जिसके बाद एसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच का आदेश दिया। जांच में पर्याप्त प्रमाण मिलने पर एसपी ने तत्काल एएसआई सुरेंद्र तिवारी को लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 हेतु आरक्षण की कार्यवाही के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समय सारणी घोषित कर दी गई है। समय-सारणी के अनुसार 28 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही एवं अधिसूचना का प्रकाशन संबंधित जिलों के कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि इस संबंध में आरक्षण की कार्यवाही हेतु सूचना का प्रकाशन 23 दिसम्बर को संबंधित जिलों के कलेक्टरों द्वारा किया जा चुका है। आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण कर 29 दिसम्बर को कलेक्टरों द्वारा पंचायत एवं…

Read More