खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आगामी क्रिसमस एवं नव वर्ष आगमन के मद्देनजर आज दिनांक 24.12.2024 को सिविल लाईन स्थित सी-04 भवन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेन्द सिंह द्वारा रायपुर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढ़ाबा एवं बार संचालकों की बैठक ली गई। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्त, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अजय कुमार (भा.पु.से.) एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन उपस्थित थे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढ़ाबा एवं बार संचालकों को निम्नलिखित निर्देश दिये गये…
Ø क्रिसमस एवं नव वर्ष के दौरान संचालकों द्वारा आयोजित कराने वाले समस्त कार्यक्रम की अनिवार्य रूप से अनुमति ली जावें साथ ही कार्यक्रम में कितने व्यक्ति शामिल हो रहे है, कौन सेलीब्रेटी है तथा किस प्रकार का कार्यक्रम है, की जानकारी भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाये।
Ø क्रिसमस एवं नववर्ष में सभी बार/होटल/कैफे/ढ़ाबा/रेस्टॉरेंट आवश्यक रूप से माननीय न्यायलये के मानको का पालन किया जावे समस्त कार्यक्रम में डी.जे. पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा साथ ही रात्रि 10ः00 बजे के बाद खुले में किसी प्रकार साउंड सिस्टम ना बजाया जाये।
Ø होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढ़ाबा एवं बार के बाहर चारपहिया/दोपहिया वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखीं जाये, मुख्य मार्ग अथवा सर्विस रोड में वाहनों की पार्किंग ना किया जाये जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो।
Ø 31th की रात्रि सभी बार/होटल/ढाबा /कैफ़े /कार्यक्रम अनिवार्य तौर पर रात्रि 12.30 बजे से 01.00 बजे के बीच सम्पूर्ण बंद हो जाए यह सभी सुनिश्चित करेंगे नहीं तो कार्यवाही की जाएगी।
Ø ऐसे संस्थानों के बाहर सार्वजनिक स्थानों अथवा चारपहिया वाहनों के अंदर बैठकर लोगों को शराब का सेवन ना कराया जाये, पाये जाने पर कार्यवाही की जावेगी।
Ø कैफे, ढाबों, होटलों के बाहर पार्किंग में या रोड में गाड़िया खड़ी होती है, जहाँ लोग शराब पीते है (कैफे, ढाबों, होटलों के प्रश्रय से) चखना/स्नेक्स की सप्लाई करायी जाती है। कुछ पर पिछले दिनों कार्यवाही भी हुई है।
Ø कार्यक्रम के दौरान हुडदंग ना हो एवं किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ जैसे हुक्का, गांजा अथवा अन्य नशीली पदार्थ पाये जाने पर ऐसे संचालकांे के विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ ही उनका लायसेंस भी निरस्त किया जायेगा।
Ø जो भी होटल में रूके है, उनका प्रापर आई.डी.प्रुफ जरूर रखे। जिसे जब भी मांगा जावे पुलिस को शेयर करें।
Ø क्रिसमस एवं नववर्ष में टेक्नों पार्टियों के दौरान होटलों/फार्महाउस/कैफे/ढाबों में सूखा नशे बिक्री की शिकायते प्राप्त हो रही है। पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। की भी शिकायतें मिल रही है। यदि उक्त स्थानों से नशा पकड़ा गया तो कार्यवाही होगी।
Ø कार्यक्रम के दौरान हुडदंग ना हो एवं किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ जैसे हुक्का, गांजा अथवा अन्य नशीली पदार्थ पाये जाने पर ऐसे संचालकांे के विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ ही उनका लायसेंस भी निरस्त किया जायेगा।
Ø कार्यक्रम के दौरान संचालक स्वयं सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही सुरक्षा गार्ड रखें।
Ø कार्यक्रम के दौरान संचालक किसी भी कार्यक्रम का क्षमता से अधिक पास जारी ना करें ताकि हुडदंग व अव्यस्था की स्थिति निर्मित ना हो। दिनांक 31.12.2024 को रायपुर पुलिस द्वारा व्ही.आई.पी. रोड सहित अन्य मुख्य मार्गो में चेकिंग पाईंट लगाकर शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों की ब्रेथएनालाईजर से जांच की जाएगी, जो भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाएंगे ऐसे के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Trending
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज

