Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने आज गांधी नगर कालीबाड़ी चौक, रायपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात” का श्रवण किया। विधायक सुनील सोनी ने कहा कि, आज के इस प्रसारण में प्रधानमंत्री ने हमारे छत्तीसगढ़ के बस्तर ओलंपिक की भी सराहना की जो हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व का ही परिणाम है कि जो बस्तर माओवाद प्रभावित क्षेत्र के रुप में जाना जाता था आज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 30 दिसम्बर को अपरान्ह 3.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।

Read More

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि, काम समय से पूरा हो इसका ध्यान रखें वित्त मंत्री ने रायगढ़ में अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि अधोसंरचना विकास को लेकर जो भी प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं उनका प्रस्ताव भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करें। सड़क, पुल पुलिया, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्कूल कॉलेज तथा अन्य दूसरे विभागों से जुड़े के कामों की रूपरेखा आने वाले 20 सालों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएं। ये प्रोजेक्ट ऐसे हों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत तर्रेम थाना क्षेत्र अंर्तगत चिन्नागेलूर कैम्प से सीआरपीएफ 229 वाहिनी की टीम आज रविवार सुबह सर्चिंग अभियान पर रवान हुई थी। अभियान के दौरान सीआरपीएफ 229 वाहिनी की बीडीएस टीम के द्वारा तर्रेम चिन्नागेलूर मार्ग पर तर्रेम टेकरी के पास पगडंडी मार्ग में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाये गये आईईडी काे बरामद कर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने आईईडी पाईप में लगकर डायरेक्शनल बम की तरह लगाया गया था, जिसे प्रेशर स्वीच…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला भाजपा काेषाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक की प्रशंसा को बस्तर संभाग के लिए एक गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि बस्तर ओलंपिक केवल एक खेल का आयोजन नहीं बल्कि बस्तर में नक्सलवाद को खत्म करना और युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने एवं युवाओं में खेल माध्यम से अनुशासन की भावना जगाने के साथ ही बस्तर के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पुनर्जागरण का आयाेजन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक का उल्लेख करना बस्तर संभाग के…

Read More

अपनी बुद्धि कौशल से डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की अविस्मरणीय सेवा किया- दीपक बैज खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजली देने श्रद्धांजली सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने अपने दिवंगत नेता के तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया। उपस्थित कांग्रेसजनों स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यो को देश के लिये उनके योगदान तथा प्रधानमंत्री और आर्थिक विशेषज्ञ के रूप में उनके द्वारा किये गये महान कार्यो को याद किया।पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये प्रदेश कांग्रेस…

Read More

Khabar world 24 हर साल न्यू ईयर ईव पर देशभर में दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जाती है। हाल ही के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष न्यू ईयर ईव पर सड़क दुर्घटनाओं में 11% की वृद्धि दर्ज की गई है। यह समस्या न केवल यातायात प्रबंधन की विफलता को दर्शाती है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और सुरक्षा के प्रति हमारी लापरवाही को भी उजागर करती है।     —   आंकड़े और प्रमुख कारण:   1. दुर्घटनाओं की संख्या:   पिछले वर्ष की तुलना में दुर्घटनाओं में 11% वृद्धि हुई।   अकेले मेट्रो शहरों में दुर्घटनाओं की दर 15%…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के मातृ-शिशु अस्पताल में एक महिला ने आज रविवार काे 5 किलो 100 ग्राम वजनी बच्चे को जन्म दिया, जिसे देखकर अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ हैरान हैं। यह मामला अत्यंत दुर्लभ है, क्योंकि सामान्यत: नवजात बच्चों का वजन 2.5 से 3.5 किलोग्राम के बीच होता है, 5 किलो का वजन किसी नवजात का जन्म लेना एक दुर्लभ माना जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बच्चे को जन्म देने वाली महिला का नाम मंगली कुजूर उसूर ब्लॉक के अम्बिकापारा की रहने वाली है। डॉक्टर के अनुसार डिलीवरी के दौरान शोल्डर डिस्टोसिया की स्थिति बन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। तमनार पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम तमनार की निवासी खीरमति साहू के घर से 1.828 किलो अवैध गांजा जब्त किया। थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना के मुताबिक, आरोपिया अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रही थी। पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मी और गवाहों की मौजूदगी में आरोपिया के घर की तलाशी ली, जिसमें उसने पलंग के नीचे प्लास्टिक की पॉलिथीन में गांजा छुपाकर रखने की बात स्वीकार की। बरामद गांजा का वजन 1.828 किलोग्राम निकला,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में तेंदुआ और भालू के खाल और मांस की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपियों को उड़ानदस्ता टीम ने गिरफ्तार किया है।इसके अलावा वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में हाथी दांत की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, बलरामपुर वन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से वन्य प्राणियों के खाल और हाथी दांत की तस्करी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसके बाद सरगुजा उड़नदस्ता टीम ने क्षेत्र में दबिश दी और वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो हाथी दांत…

Read More