खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने आज गांधी नगर कालीबाड़ी चौक, रायपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात” का श्रवण किया। विधायक सुनील सोनी ने कहा कि, आज के इस प्रसारण में प्रधानमंत्री ने हमारे छत्तीसगढ़ के बस्तर ओलंपिक की भी सराहना की जो हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।
यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व का ही परिणाम है कि जो बस्तर माओवाद प्रभावित क्षेत्र के रुप में जाना जाता था आज वह “बस्तर ओलंपिक” जैसे आयोजनों और अपने तेज विकास के लिए जाना जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन पर भी बात की।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

