खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। तमनार पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम तमनार की निवासी खीरमति साहू के घर से 1.828 किलो अवैध गांजा जब्त किया। थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना के मुताबिक, आरोपिया अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रही थी। पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मी और गवाहों की मौजूदगी में आरोपिया के घर की तलाशी ली, जिसमें उसने पलंग के नीचे प्लास्टिक की पॉलिथीन में गांजा छुपाकर रखने की बात स्वीकार की। बरामद गांजा का वजन 1.828 किलोग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7500 है। पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि वह इसे अवैध बिक्री के लिए रखी थी।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त किया और आरोपिया के खिलाफ धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने किया। उनके साथ सहायक उप निरीक्षक नरसिंग यादव, प्रधान आरक्षक उषारानी तिर्की, आरक्षक पुरूषोत्तम सिदार, अनूप मिंज और पुष्पेंद्र सिदार की टीम ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया। तमनार पुलिस की कार्रवाई मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर सख्ती से रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

