खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के मातृ-शिशु अस्पताल में एक महिला ने आज रविवार काे 5 किलो 100 ग्राम वजनी बच्चे को जन्म दिया, जिसे देखकर अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ हैरान हैं। यह मामला अत्यंत दुर्लभ है, क्योंकि सामान्यत: नवजात बच्चों का वजन 2.5 से 3.5 किलोग्राम के बीच होता है, 5 किलो का वजन किसी नवजात का जन्म लेना एक दुर्लभ माना जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बच्चे को जन्म देने वाली महिला का नाम मंगली कुजूर उसूर ब्लॉक के अम्बिकापारा की रहने वाली है। डॉक्टर के अनुसार डिलीवरी के दौरान शोल्डर डिस्टोसिया की स्थिति बन सकती थी, यानी बच्चे का कंधा जन्म के दौरान फंस सकता था, जिससे बच्चे और मां दोनों के लिए खतरा हो सकता था। लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की तत्परता और समर्थन से डिलीवरी को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। डॉक्टर्स ने यह भी बताया कि मंगली कुजूर की बच्चेदानी में एक 12 सेंटीमीटर की गठान थी, जिससे डिलीवरी में और भी कठिनाइयां आ सकती थीं। लेकिन डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन करके उस गठान को भी ठीक किया और मां तथा बच्चे दोनों की सेहत का ख्याल रखा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

