Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 13 जनवरी से तीनों विकासखण्डों में कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प के दौरान एस.आईएस. जशपुर में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत पथरिया में 13 व 14 जनवरी, जनपद पंचायत लोरमी में 15 व 16 जनवरी, जनपद पंचायत मुंगेली में 17 जनवरी और 18 जनवरी को लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जमकोर में प्रातः 10 से शाम 04 बजे तक कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम करही निवासी मोनिका राठौर महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई है। मोनिका महतारी वंदना योजना का लाभ ले रही है और उस राशि का उपयोग करके अपने व्यवसाय को एक नई दिशा दे रही है और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही है। मोनिका ने बताया कि उनका सुहाग भंडार का दुकान है, यही उनकी आय का एकमात्र जरिया है। शासन द्वारा महतारी वंदना योजना के तहत प्रतिमाह 01 हजार रूपए मिलने से उन्हें काफी मदद मिलती है। उनके दो बेटे हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना का लाभ उठाकर बच्चों के लिए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जेलों के बंदियों के मध्य अपराधिक घटनाओं को रोकने तथा घटना उपरान्त त्वरित कार्यवाही के लिए जेल मुख्यालय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न जेलों द्वारा विभिन्न कार्यवाहियां की गई है। कोई भी अप्रिय घटना होने पर क्यू.आर.टी. द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी। इस हेतु नियमित रूप से मॉक ड्रिल तथा रिहर्सल भी किया जा रहा है। अपराधिक घटनाएं रोकने के लिए कैदियों की व्यवहार प्रोफाईलिंग तैयार की गई है। बिलासपुर केन्द्रीय जेल के अधीक्षक श्री खोमेश मण्डावी ने बताया कि जेल डीजी श्री हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर बिलासपुर सर्कल की सभी जेलों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के बस्तर संभाग बंद का संभाग के 7 जिलाें में मिला-जुला असर रहा। मिली जानकारी के अनुसार कोण्डागांव और सुकमा जिला मुख्यलय में व्यापारियों ने ही स्वयं ही दुकानें बंद रखी। सड़कों पर गाड़ियां भी कम ही दिखी, बस्तर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा में बंद का असर नही दिखा । जगदलपुर में चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद को समर्थन नहीं दिया था जिसके करण बस्तर जिले में बंद का असर नही दिखा। बीजापुर में बंद बेअसर रहा। वहीं कोंडागांव में नारायणपुर तिराहा पर सुबह 10 बजे हजारों की संख्या में पिछड़ा वर्ग समाज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बाल विवाह मुक्त बेमेतरा अभियान के अंतर्गत आज नगर पंचायत बेरला के विश्राम गृह सभाकक्ष में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम और इसके निवारण के प्रभावी उपायों पर चर्चा करना था। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेरला सुश्री पिंकी मन हर ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं और जनजागरूकता को प्राथमिकता दी जाए।कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री व्योम श्रीवास्तव ने बाल विवाह और बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य में दिनांक 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट (HSRP) लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। परिवहन विभाग द्वारा M/s Real Mazon India Ltd और Rosmerta Safety Systems Ltd के साथ अनुबंध कर इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन कंपनियों को राज्य के सभी परिवहन कार्यालयों के लिए निविदा शर्तों के अनुरूप जोन आवंटित किया गया है। ऑनलाइन भुगतान और 120 दिन की समय-सीमाHSRP प्लेट इंस्टालेशन के लिए संबंधित वेंडर को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। इस संबंध में सभी शासकीय वाहनों पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। नियुक्ति के दौरान फर्जी परित्यक्ता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर कोटा ब्लॉक के आंगनबाड़ी केन्द्र जरगाडीह की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरस्वती यादव को बर्खास्त करते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। फर्जी परित्यक्ता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर सरस्वती यादव के खिलाफ कार्रवाई करने कोटा थाना प्रभारी को भी पत्र प्रेषित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अवनीश शरण ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि जरगाडीह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर फर्जी परित्यकता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने अपनी साप्ताहिक नियमित जनदर्शन में सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मिलने पहुंचे हर व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी परेशानी पूछी और इनके समुचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। आज साप्ताहिक जनदर्शन में तखतपुर विकासखंड ग्राम घोरामार के ग्रामीणों ने गांव के जानवरों के निस्तारी के लिए बने गोचर पर अवैध कब्जा एवं पेड़ों की कटाई कर अवैध निर्माण की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम तखतपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बिल्हा विकासखंड के ग्राम तेलसरा की भाग्य लक्ष्मी स्व. सहायता समूह की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारत को एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से 8 दिवसिय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास का गहन ज्ञान प्रदान किया गया। युवाओं को आत्मनिर्भर, सामर्थ्यवान और समाज के प्रति समर्पित बनाने के लिए शारीरिक व मानसिक प्रशिक्षण भी दिया गया। आज साेमवार काे शिविर के समापन समाराेह के मुख्य वक्ता के रूप में दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के विभाग कार्यवाहक फगनूराम वेक ने बताया कि आरएसएस के शिविर में नियुद्ध, दंड संचालन, समता और योग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विहिप-बजरंग दल की शौर्य यात्रा एवं त्रिशूल दीक्षा को लेकर आज ग्राम आसना में बैठक आहुत किया गया l जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी उपस्थित रहें। विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि बैठक मे आगामी 19 जनवरी को 2100 बजरंगियों की पथ संचलन को लेकर सभी बजरंगीयों मे उत्साह है। त्रिशूल दिक्षा के विषय मे सभी बजरंगियों को जानकारी दी गईं एवं सभी बजरंगियों को इस कार्यक्रम मे बढ़ चढ़ के भाग लेने की अपील की गईं है। बैठक मे बजरंग दल नगर सुरक्षा प्रमुख शुभम सिंह द्वारा…

