Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। कोरिया जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण और कोचियागिरी पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जांच-पड़ताल का अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। बीते दिनों कोरिया जिले में धान के अवैध परिवहन और कोचिया के धान को सोसायटी में खपाने के मामले में कुल 120 बोरा धान जब्त किया गया।पटना तहसीलदार प्रतीक जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने ग्राम डुमरिया स्थित अमन एग्रो राइस मिल से धान का अवैध परिवहन कर सूरजपुर ले जाते वक्त वाहन क्रमांक सीजी 15-सी.वाय. 2211 को पकड़ा जिसमें 70 बोरी धान भरा हुआ था। वाहन और चालक…

Read More

कृषक भीमसिंह ने बीते साल की धान बिक्री से खरीदा सिंचाई पम्प, अब धान के साथ सब्जी-बाड़ी से भी हो रही है अतिरिक्त आय खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। शासन की मंशानुरूप कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से 3100 रुपए क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। जिससे कृषकों की आय में वृद्धि के साथ ही उनके सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार आया है। जिले के अम्बिकापुर के उपार्जन केंद्र सुखरी में धान बेचने आए भीम सिंह ने बताया कि उन्होंने गत वर्ष 127 क्विंटल धान बेचा था, जिसके अंतर की राशि लगभग एक लाख रुपए उन्हें…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में जांच कर रही है, पुलिस लगातार अपनी जांच करवाई में दोषियों की गिरफ्तारी कर रही है। इस गड़बड़ी के मामले में आज तीन पुलिसकर्मी और एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें 4 पुलिसकर्मी और दो कंपनी कर्मचारी एवं एक अभ्यर्थी शामिल थी।पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अनुचित तरीके से इवेंट में नम्बर बढ़ाने के लिए 3 पुलिसकर्मी और घूस देने वाली महिला अभ्यार्थी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। भर्ती गड़बड़ी में…

Read More

सुकन्या समृद्धि योजना में कर रही राशि निवेश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव की शुरूआत हुई है और उनके जीवन को एक नई दिशा मिल रही है। योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता मिल रही है साथ ही उनके बच्चों का भविष्य गढ़ने में भी यह योजना सार्थक बन रही है। बिलासपुर देवरीखुर्द की स्वच्छता दीदी विमला धुरी योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने में कर रही है। बुटापारा देवरीखुर्द की…

Read More

शिक्षा को रुचिकर बनाने, कला-संस्कृति को सहेजने और रोजगार के बड़े उद्देश्य की पूर्ति नई शिक्षा नीति के माध्यम से हो रही साकार : मुख्यमंत्री साय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पूर्व व्यवसायिक शिक्षा का बच्चों को मिल रहा है प्रशिक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कैबिनेट के मंत्रीगणों के लिए नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मडानार स्कूल से आज विशेष उपहार आया। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मडानार के स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री और सभी मंत्री गणों के लिए अपने हाथों से तैयार लकड़ी की नेम प्लेट भेंट की। मुख्यमंत्री साय उपहार पाकर इतने प्रसन्न हुए कि…

Read More

जनदर्शन में आज कुल 79 आवेदन हुए प्राप्त खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं मांग जैसे समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 79 आवेदन प्राप्त हुए हैं।आज जनदर्शन में तहसील पामगढ़ के ग्राम जरहा पारा खरौद निवासी एकता यादव द्वारा राजस्व रिकार्ड दुरूस्त कराने, ग्राम भैंसो निवासी हरिशंकर बंजारे द्वारा जाति प्रमाण पत्र…

Read More

khabarworld24.com –  भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग झील के किनारे 14,300 फीट की ऊंचाई पर मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की एक भव्य मूर्ति स्थापित की है। यह स्थान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट स्थित है, जहां पिछले कई वर्षों से चीन के साथ तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। इस पहल का उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के अडिग साहस, उनकी वीरता और भारत के सामरिक दृष्टिकोण को सम्मानित करना है। इस मूर्ति का अनावरण 14 कोर, जिसे ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के नाम से भी जाना जाता है, के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला द्वारा किया गया।…

Read More

राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया हेमबती को उनकी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया गया है। हेमबती नाग ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतकर लाना उसका सपना है। यह सुन कर मुख्यमंत्री ने हेमबती को शाबाशी दी और इस सपने को पाने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए-* मंत्रिपरिषद द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया गया। * मुख्यमंत्री जी द्वारा फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया गया है, जिसके परिपालन में फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का अनुमोदन किया गया। *  खरीफ विपणन वर्ष 2022-23,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम रोहराखुर्द में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियों से 07 जनवरी तक आवेदन मंगाए गए हैं।मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि इच्छुक समितियां आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं।

Read More