Author: admin

नई दिल्ली। नया साल 2025 आपके लिए शुभ और सकारात्मक रहे, इसके लिए जरूरी है कि साल की शुरुआत भी अच्छी हो। आइये जानते हैं नए साल को शुभ बनाने के लिए पहले दिन यानी 1 जनवरी को क्या करें।शुभता के लिए हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को शुभ माना जाता है। इस मुहूर्त में किए गए सभी कार्यों का शुभ फल ही मिलता है। इसलिए नए साल की शुरुआत भी आप ब्रह्म मुहूर्त में करें। साल के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठे और अपने दिन की शुभ शुरुआत करें।हथेलियों के करें दर्शन: धार्मिक मान्यता के अनुसार हथेलियों में…

Read More

नई दिल्ली। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा टेस्ट खत्म हो चुका है। जो 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक पूरे पांच दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। मेलबर्न टेस्ट सीरीज में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे चल रहा है। चौथा टेस्ट मैच भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन मेलबर्न टेस्ट अब विवादों से घिर गया है।पूरा मामला क्या है?मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल के विवादास्पद आउट होने…

Read More

नई दिल्ली। वरुण धवन की बेबी जॉन क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। क्रिसमस पर रिलीज होने से फैंस को लग रहा था कि ये कुछ धमाल मचाने वाली है। मगर बेबी जॉन का जादू लोगों पर चल नहीं पाया है। बेबी जॉन से ज्यादा तो अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। बेबी जॉन को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। अब फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। जो बाकी दिनों की तुलना में बहुत कम है। हालांकि वीकेंड पर ये कमाई बढ़ सकती है लेकिन…

Read More

नई दिल्ली। शरीर में मौजूद गांठ के खात्मे के लिए आयुर्वेदाचार्यों ने बथुआ को बेहद लाभप्रद बताया है।आयुर्वेद के अनुसार इसके सेवन से गांठ सहित शरीर की कई बीमारियों का खात्मा होता सकता है।शरीर पर गांठ होने के कई कारण हो सकते हैं। जानकारों की माने तो, शरीर के किसी भी भाग पर हुए गांठ को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। आधुनिक चिकित्सा के ज़रिए इसके उपचार पर बड़े खर्च की संभावना रहती है। लेकिन राहत की बात यह है कि आयुर्वेद का अनुसरण कर हम इस समस्या से बेहद सरलता से निजात पा सकते हैं।पिछले 40…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां एक ही दिन में दो लोगों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके मं सनसनी का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभांठा इलाके की है। जहां देर रात तीन आरोपियों दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुग पिता ने खुद की 12 वर्षीय मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बलरामपुर जिले के सनवाल क्षेत्र का है। बताया जा रहा कि घर से दूर जाकर तालाब के किनारे पिता अपनी बेटी के साथ अनाचार कर रहा था। घटना की जानकारी तब लगी जब मासूम चिल्लाने लगी। इसके बाद मां ने बेटी को बचाने के लिए दौड़ा। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुन्द। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर महतारी वंदन योजना का अनुचित लाभ ले रही शिक्षिका नीलम गोस्वामी पर एफ आई आर दर्ज किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने कल रात उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत घोड़ारी के सचिव रमाकांत गोस्वामी द्वारा अपनी पत्नी नीलम गोस्वामी जो की शिक्षक है के नाम पर महतारी वंदन योजना का फार्म गलत जानकारी देकर भरा गया एवं अनैतिक तरीके से उनकी पत्नि जो कि ग्राम केशवा में पदस्थ है के खाते में राशि प्राप्त किया गया है। किसी भी शासकीय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार ने 13 एडिशनल एसपी का तबादला किया है। जारी आदेश के मुताबिक, श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ पंकज चंद्रा को 13 वाहिनी छसबल बांगो कोरबा भेजा गया है।वहीं ASP विवेक शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर, ASP जयंत वैष्णव को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा दुर्ग, बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार को जांजगीर यातायात ASP का जिम्मा दिया गया है। वहीं कांकेर एएसपी प्रशांत शुक्ला को रायपुर यातायात एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगामी शिक्षा सत्र में राज्य के समस्त विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को समय-सीमा में पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हो सकें इसके लिए वितरण कार्य की निगरानी आनलाइन ट्रेकिंग ऐप के माध्यम से की जाए।मुख्यमंत्री ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की कार्यकारिणी सभा की 89वीं बैठक में ये निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण हेतु कव्हर पेपर एवं इनर पेपर क्रय एवं अन्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सांसद संतोष पांडेय को जन्मदिन की बधाई दी। X में सीएम साय ने कहा, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री संतोष पांडेय जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ बम्लेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ। संतोष पांडेय का जन्म 31 दिसंबर 1967 को कबीरधाम जिले के सहसपुर में हुआ है। उनके पिता का नाम स्व.शिव प्रसाद पांडेय और माता का नाम सोना देवी पांडेय है। संतोष पांडे की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी पूरी तरह भाजपा से जुड़ी रही है। इनके पिता स्वर्गीय शिव प्रसाद पांडेय…

Read More