खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में जांच कर रही है, पुलिस लगातार अपनी जांच करवाई में दोषियों की गिरफ्तारी कर रही है। इस गड़बड़ी के मामले में आज तीन पुलिसकर्मी और एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें 4 पुलिसकर्मी और दो कंपनी कर्मचारी एवं एक अभ्यर्थी शामिल थी।
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अनुचित तरीके से इवेंट में नम्बर बढ़ाने के लिए 3 पुलिसकर्मी और घूस देने वाली महिला अभ्यार्थी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। भर्ती गड़बड़ी में अपनी जांच के दौरान पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज, मोबाईल चैटिंग मेसेज व गवाहो के बयान और अन्य साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। सबूत मिलने पर कार्रवाई भी की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के गड़बड़ी में पुलिस ने अब तक 7 पुलिसकर्मी, टाइम टेक्नोलॉजी कंपनी के 2 कर्मचारी और 2 महिला अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है।
भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के इस मामले में पुलिस ने मुंगेली जिले के आरक्षक विकास सिंह राजपूत, खैरागढ़ जिले के आरक्षक कार्तिक देशलहरे, राजनांदगांव जिले के आरक्षक सुन्दर लाल नेताम और कबीरधाम जिले की महिला अभ्यार्थी नेहा चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

