खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बाल विवाह मुक्त बेमेतरा अभियान के अंतर्गत आज नगर पंचायत बेरला के विश्राम गृह सभाकक्ष में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम और इसके निवारण के प्रभावी उपायों पर चर्चा करना था। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेरला सुश्री पिंकी मन हर ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं और जनजागरूकता को प्राथमिकता दी जाए।
कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री व्योम श्रीवास्तव ने बाल विवाह और बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह को न केवल सामाजिक बुराई, बल्कि कानूनी अपराध बताया और इसके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।
इस कार्यशाला में परियोजना अधिकारी डॉ. विद्यानंद बोरकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जय प्रकाश कर्माकर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.के. कुंजाम, नवा बिहान मितानीन समन्वयक सत्यभामा परगनिहा, पुलिस विभाग के भानु पटले, तथा विभिन्न विभागों और संस्थाओं के अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान बाल विवाह रोकथाम में सभी विभागों की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने, जनजागरूकता अभियान चलाने और समय पूर्व तैयारी करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।*कार्यशाला ने बाल विवाह मुक्त बेमेतरा के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रखा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

