Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी । छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है, और इसी सुंदरता का एक अभिन्न हिस्सा है नरहरा जलप्रपात। यह जलप्रपात अपने मनमोहक दृश्य, शांत वातावरण और हरे-भरे जंगलों के बीच स्थित होने के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। जलप्रपात का भौगोलिक और प्राकृतिक सौंदर्य नरहरा जलप्रपात धमतरी जिले से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित है। यह जलप्रपात ऊँचाई से गिरते पानी के दृश्य के साथ हरियाली से घिरा हुआ है, जो पर्यटकों को तरोताजा करने में सक्षम है। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 40 से 50 फीट है,…
पेयजल के लिए तीन शहरों में पहुंचेगा खुड़िया जलाशय का पानी योजना के लिए 202.84 करोड़ रुपए मंजूर लोरमी, मुंगेली और तखतपुर के लिए मील का पत्थर साबित होगी योजना- उप मुख्यमंत्री अरुण साव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मिशन अमृत 2.0 के तहत तीन शहरों लोरमी, मुंगेली और तखतपुर में पेयजल के लिए खुड़िया जलाशय का पानी पहुंचाया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) ने इसके लिए 202 करोड़ 84 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। यह छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी योजना होगी जिसमें एक साथ तीन नगरीय निकायों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। तीनों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। सरगांव स्थित कुसुम फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। लोहा बनाने की फैक्ट्री की चिमनी गिरने से करीबन आधा दर्जन मजदूरों के दबने की आशंका जताई गई है। फिलहाल, एक मजदूर को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस हादसे में 7 लोगों की मरने की खबर है। जिसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। यह घटना सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में हुई है। राहत और बचाव कार्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना आवापल्ली का बल एवं 229 सीआरपीएफ की टीम आज गुरूवार काे आरओपी एवं डिमाइनिंग अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान सुरक्षाबलाें ने मुरदण्डा के पगडंडी मार्ग पर नक्स्लियों द्वारा कांच के बॉटल में लगाए गए दो आईईडी बरामद किया है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों को विफल करते हुए सड़क पर कांच के बॉटल में लगाए गए दो नग आईईडी काे सुरक्षित तरीके से बरामद कर मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया है।
कबीरधाम पुलिस ने 20 क्विंटल अवैध धान परिवहन के करते पिकअप वाहन किया जब्त खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि **पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से)** के निर्देशन में अवैध सामानों एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल (रा.पु.से)**, **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल (रा.पु.से)**, और **पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव (रा.पु.से)** के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकदूर **जे.एल. शांडिल्य** ने पुलिस बल के साथ रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम माठपुर तिराहा पर वाहन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव अपने स्वयं के विधानसभा क्षेत्र बस्तर जिले के भाजपा संगठन में अपने विटाे पावर का उपयाेग नही कर पाने और बस्तर जिलाध्यक्ष अपनी पंसंद का नहीं बनाकर, विरोधियों की चाल से मात खा चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से अब तक किरण देव काे बस्तर जिले की राजनीति में एक ताकतवर नेता के रूप में देखा जा रहा था, भाजपा संगठन चुनाव के बाद जिसकी कमजोरी उजागर हाे गई है। जिससे बस्तर जिले में उनके घुर विरोधियों की बांछे खिल गई है। अब किरण देव की दूसरी परीक्षा अपने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। नक्सलियों द्वारा डीआरजी दंतेवाड़ा के एक चारपहिया वाहन को 6 जनवरी काे आईईडी विस्फाेट कर दिया गया था, जिसमें डीआरजी दंतेवाड़ा के 8 जवान बलीदान हाे गये थे और एक सिविलियन ड्राइवर तुलेश्वर राणा की भी माैत हाे गई थी। विगत तीन दिनों से घटनास्थल के आस-पास सुरक्षा बलों एवम गोताखोर टीम के द्वारा गहन सर्चिंग अभियान जारी था, इसी दाैरान डीआरजी बल को सिविलियन ड्राइवर तुलेश्वर राणा के पार्थिव शरीर के एक और अवशेष अंबेली नाला में मिला जिन्हें विधिक कार्यवाही तथा फॉरेंसिक कार्यवाही पूरी करने के पश्चात धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार कार्यवाही हेतु…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर आज गुरुवार काे सुबह से पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की टीम ने नक्सलियों के बटालियन नंबर-1 को घेर रखा है, रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा के इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर 8 जनवरी को सुकमा से डीआरजी, कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों को नक्सल विराेधी अभियान पर रवाना किया गया था। जब…
स्थानीय लोगों को दे रही बैंक सखी एवं लोक सेवाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सफलता की राह पर चलने का पहला कदम है खुद पर विश्वास, ऐसी सोच रखने वाली ग्रामीण कृषक परिवार की गायत्री ठाकुर पिता दलपत सिंह ठाकुर निवासी बड़ेकिलेपाल तहसील बास्तानार एमए व कम्प्यूटर की पढ़ाई पूर्ण होने के बाद गांव में ही स्वरोजगार स्थापित कर स्वयं को आत्मनिर्भर बना चुकी हैं। वहीं दो अन्य युवाओं को रोजगार दे रही हैं। गायत्री ने बताया कि वह ग्रामीणों को कम्प्यूटर कार्य के लिए बाहर ना जाना पड़े यह सोचती थी। पढ़ाई के बाद उन्होने शासकीय नौकरी तलाशी पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को भारत सरकार के केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की सुगम्यतापूर्ण शहरों की पहल में चुना गया है। 100 स्मार्ट शहरों में से 10 शहरों का चयन किया गया है। रायपुर उनमें से एक है। अन्य 9 शहर लखनऊ, वाराणसी, पुणे, चंडीगढ़, देहरादून, जबलपुर, सागर, सतना, बेलगावी हैं। विगत 8 जनवरी को इस पहल का शुभारंभ और सम्मान समारोह नई दिल्ली में राज्य मंत्री तोखन साहू की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव राहुल कपूर भी शामिल थे। इस पहल के तहत दिव्यांगों के लिए सार्वजनिक…

