Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में सहायक कलेक्टर एवं एसडीएम जांजगीर दुर्गा प्रसाद अधिकारी द्वारा अवैध धान के परिवहन पर कार्रवाई की गई। खाद्य अधिकारी ने बताया कि सहायक कलेक्टर एवं एस डी एम जांजगीर द्वारा अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 162 कट्टी 65 क्विंटल लगभग 2 लाख मूल्य का अवैध धान परिवहन पर धान जब्त कर थाना नवागढ़ के सुपुर्द कराया गया। गौरतलब है कि कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिया गया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में सहायक कलेक्टर एवं एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी की उपस्थिति में नवागढ़ में लिंक कोर्ट प्रारंभ किया गया। साप्ताहिक लिंक कोर्ट प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाएगा। अब सप्ताह में एक दिन अनुविभागीय अधिकारी के बैठने से आमजनता को लगभग 20 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जांजगीर जाना नहीं पड़ेगा। इससे उनकी समय और पैसे दोनों की बचत होगी। एसडीएम के लिंक कोर्ट की सुविधा मिल जाने से ग्रामीणों और किसानों में खुशी का माहौल है।

Read More

कलेक्टर आकाश छिकारा ने दी शुभकामनाएँ खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र झलमला को स्वास्थ्य सुविधाओं में राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता सर्टिफिकेशन प्रमाण पत्र (एनक्यूएएस) मिला। राष्ट्रीय गुणवत्ता टीम द्वारा 28 दिसंबर 2024 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र झलमला विकासखंड अकलतरा में स्वास्थ्य केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं तथा उनके रखरखाव की गुणवत्ता मानकों पर निरीक्षण किया गया था। जिसमें 78.35 प्रतिशत अंको के साथ संस्था द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप घोषित किया गया है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने इसके लिये सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों…

Read More

khabarworld24.com -देश में एक बार फिर एक नई स्वास्थ्य चुनौती का सामना हो रहा है। HMPV (Human Metapneumovirus) के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 60 वर्षीय महिला HMPV से संक्रमित पाई गई है, जो राज्य में इस संक्रमण का पहला मामला है। इसके साथ ही देशभर में HMPV के कुल मामलों की संख्या 10 तक पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बनकर उभरा है। HMPV क्या है? HMPV एक वायरस है जो श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है और गंभीर मामलों में निमोनिया जैसी स्थिति उत्पन्न कर सकता है। यह…

Read More

khabarworld24.com -छत्तीसगढ़ में एक बड़ी औद्योगिक दुर्घटना हुई है, जहां एक लोहा फैक्ट्री में चिमनी गिरने से भीषण हादसा हो गया। घटना छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख शहरों, बिलासपुर और रायपुर को जोड़ने वाले हाईवे पर स्थित एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में हुई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दर्जनों मजदूरों के चिमनी के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे का विवरण: घटना सोमवार की दोपहर को हुई जब फैक्ट्री की एक चिमनी अचानक गिर गई। चिमनी के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में मृतक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। उसके बाद मृतक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, वहीं मृतक का बिलखते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, मृतक ने वीडियो में आपबीती बताते हुए अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। यह पूरा मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंर्तगत गीदम में ओसवाल भवन जाने वाले मार्ग पर मोबाइल की दुकान से एक युवक ग्राहक बनकर मोबाइल खरीदने आया था। उसने दुकानदार से मोबाइल दिखाने कहा। दुकानदार ने उसे 2 माेबाईल फोन दिखाया, इसी दाैरान मौके का फायदा उठाकर वह दोनों मोबाइल लेकर फरार हाे गया। दुकानदार राहुल ने बताया कि उसे कोई सा अच्छा स्मार्ट फोन चाहिए कहकर दुकान पंहुचा था, जिस पर उसने रैक पर रखे दो फोन दिखाया। युवक पहले फोन की तरफ देखा फिर बाहर की तरफ देखता रहा।राहुल कुछ और फोन निकाल रहा था, इसी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम में वाहन चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते नजर आते है, इसी बीच नेशनल हाइव जबलपुर मार्ग पर कवर्धा मुख्यालय से बिलासपुर रोड, जोराताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी का वाहन लापरवाही पूर्वक एक वृद्ध को ठोक दिया गया। जिसमें वृद्ध की हालत गंभीर हालत में जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है। सीएमओ का वाहन का सामने बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिससे प्रतीत हो रहा है कि वाहन चालक लापरवाही पूर्वक चला रहे थे। मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन को उचित कार्यवाही किया जाना चाहिए और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। वन विभाग के आला अधिकारियों के दिशा निर्देश में राज्यस्तरीय वन उड़नदस्ता रायपुर एवं वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के द्वारा बस्तर जिले के दो क्षेत्रों में दबिश देकर 43 किलाे विलुप्तप्राय संरक्षित वन्य प्राणी पेंगोलिन के खाल के साथ अलग-अलग जगहों पर छापामार कार्यवाही कर 3 आरोपियों जेम्स मैथ्यू ,चुन्नीलाल बघेल एवं राजकुमार कुशवाहा काे गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 7 जनवरी को मुखबिर से मिले सूचना के आधार पर बस्तर वनमण्डल, राज्यस्तरीय वन उडनदस्ता रायपुर एवं वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की संयुक्त टीम बनाकर बस्तर वनमण्डल अंतर्गत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के नागरिकों को 10 जनवरी विश्व हिन्दी दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक समाज की आत्मा होती है, जो उसकी पहचान और संस्कृति को प्रदर्शित करती है।राष्ट्रभाषा हिन्दी से पूरी दुनिया में हमारी पहचान कायम होती है। यह हमें एकता के सूत्र में पिरोए रखती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी का सम्मान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। बच्चों को राष्ट्रभाषा के गौरव की कहानियां और संस्मरण…

Read More