खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर आज गुरुवार काे सुबह से पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की टीम ने नक्सलियों के बटालियन नंबर-1 को घेर रखा है, रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा के इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी है।
इसी सूचना के आधार पर 8 जनवरी को सुकमा से डीआरजी, कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों को नक्सल विराेधी अभियान पर रवाना किया गया था। जब जवान मौके पर पहुंचे तो आज गुरुवार 9 जनवरी की सुबह नक्सलियों ने सुरक्षाबलाें काे अपनी ओर आता देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद फोर्स ने भी जवाबी कार्रवाई की, इस मुठ भेड में दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। बस्जर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि जवानाें के वापसी के बाद विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

