खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। नक्सलियों द्वारा डीआरजी दंतेवाड़ा के एक चारपहिया वाहन को 6 जनवरी काे आईईडी विस्फाेट कर दिया गया था, जिसमें डीआरजी दंतेवाड़ा के 8 जवान बलीदान हाे गये थे और एक सिविलियन ड्राइवर तुलेश्वर राणा की भी माैत हाे गई थी। विगत तीन दिनों से घटनास्थल के आस-पास सुरक्षा बलों एवम गोताखोर टीम के द्वारा गहन सर्चिंग अभियान जारी था, इसी दाैरान डीआरजी बल को सिविलियन ड्राइवर तुलेश्वर राणा के पार्थिव शरीर के एक और अवशेष अंबेली नाला में मिला जिन्हें विधिक कार्यवाही तथा फॉरेंसिक कार्यवाही पूरी करने के पश्चात धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार कार्यवाही हेतु आज आज गुरूवार काे सिविलियन ड्राइवर तुलेश्वर राणा के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दंतेवाड़ा एसपी गाैरव राॅय ने बताया कि घटना स्थल को सुरक्षित रखते हुए, घटना स्थल से समस्त भौतिक साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है l इसी दाैरान डीआरजी बल को सिविलियन ड्राइवर तुलेश्वर राणा के पार्थिव शरीर के एक और अवशेष अंबेली नाला में मिला परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
गऔरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर मौके से सभी 5 नक्सलियों के शव और एके 47, एसएलआर जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद किए थे। इस नक्सल विरोधी सर्च अभियान में चार जिलों की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। गश्त सर्चिंग से वापसी के दौरान 6 जनवरी काे नक्सलियों द्वारा डीआरजी दंतेवाड़ा के एक चारपहिया वाहन को अईईडी विस्फाेट कर दिया गया था जिसमें डीआरजी दंतेवाड़ा के 8 जवान बलीदान हाे गये थे और एक सिविलियन ड्राइवर तुलेश्वर राणा की भी माैत हाे गई थी। इस अईईडी विस्फाेट में सभी शहीद कि शरीर छिन्न-भिन्न हो गये थे। आईईडी विस्फोट की घटना में शहीद 8 जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शरीर को 7 जनवरी को जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में अंतिम सलामी देकर ससम्मान विदाई दी गई थी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

