Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा छापेमार कार्रवाई करते हुए लोरमी विकासखण्ड के ग्राम मसना में गणेश कश्यप से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान के लिए ‘‘जाबो कार्यक्रम जागव वोटर’’ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत बरेला के विभिन्न वार्डों में जाकर मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम का प्रदर्शन किया गया और आम नागरिकों को ईवीएम से मतदान करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही 11 फरवरी को नगरीय निकाय निर्वाचन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और शतप्रतिशत मतदान करने प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में ईवीएम मशीनों का प्रथम एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, प्रेक्षक रामप्रसाद चौहान, अपर कलेक्टर जी.एल.यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान, तीनों अनुविभागों के एसडीएम, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी और विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी देवेंद्र राजपूत ने बताया कि नगर पालिका मुंगेली, लोरमी, नगर पंचायत पथरिया, सरगांव, बरेला और जरहागांव के लिए सबसे पहले 318 बीयू और 206 सीयू का प्रथम रेंडमाइजेशन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने माँ बम्लेश्वरी के दर्शन किए। सीएम ने कहा, || जय माँ बम्लेश्वरी || आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ डोंगरगढ़ के छोटी बम्लेश्वरी मंदिर में मातारानी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ बम्लेश्वरी से शुभाशीष प्राप्त कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।  

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के खमतराई इलाके में एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक नवजात बच्चे को तालाब के पास फेंक दिया गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने जब बच्चे को देखा, तो उसकी मौत हो चुकी थी। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि आखिर इस निर्दयी कदम के पीछे कौन जिम्मेदार है—बच्चे की मां या परिवार के किसी अन्य सदस्य ने यह कृत्य किया है। घटना का विवरण: घटना खमतराई के तालाब के पास की है, जहां एक स्थानीय निवासी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह और आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बीजापुर जिले के प्रवास के दौरान आज गुरूवार कनगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत नगर के मेन रोड स्थित सांस्कृतिक भवन में स्थापित स्ट्रांग रूम और हायर सेकंडरी स्कूल के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को मतदान प्रणाली में प्रयुक्त की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के लाइव डेमोस्ट्रेशन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मशीन के उपयोग और अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए मतदान करने के संबंध में चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शोरगुल जारी है, नगरीय क्षेत्रों में 11 फरवरी को मतदान होना है। मतदाता केंद्रों में पहुंचकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, लेकिन इस बार निर्वाचन में भाग लेने के लिए दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं को भी केंद्र पहुंचकर मतदान करना पड़ेगा। विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह होम वोटिंग की सुविधा उन्हें नहीं मिलेगी। विदित हाे कि विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में दिव्यांग और 80 वर्ष से ज़्यादा के मतदाता को होम वोटिंग की सुविधा मिल रही थी। मतदान कर्मी घर पहुंच कर मतदान करवा रहे थे। लेकिन इस बार नगरीय निकाय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। ग्राम पंचायत खुटेरा में लोकतंत्र की हत्या हो गई, जब बीजेपी के सरपंच पद के प्रत्याशी विनोद सिंह ठाकुर ने एक दिव्यांग प्रत्याशी रघु सिंह ठाकुर और उनकी पत्नी का खुलेआम अपमान किया, उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी भाभी पुष्पा देवी अग्रवाल का निधन हो गया। पुष्पा देवी अग्रवाल पूरण लाल अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स, रायपुर) की धर्मपत्नी थी। मनोज और प्रकाश की माता थी। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4:00 बजे निवास स्थान 92, क्रेस्ट ग्रीन, रामनगर से प्रस्थान कर मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंचेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोकाकुल रामजी लाल अग्रवाल, बिशन लाल अग्रवाल, कैलाश, राजेंद्र, गोपाल, बृजमोहन, अशोक, देवेंद्र, विजय, गणेश, योगेश, यशवंत, श्याम, आदित्य, सार्थक एवं समस्त…

Read More

तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में सरपंच प्रत्याशी कुसुमा की मौके पर ही मौत हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक प्रत्याशी कुसुमा को रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पूरा मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, साहस खोल निवासी कुसुमा चंद्राकर अपने पति देवानंद चंद्राकर के साथ बाइक में सवार होकर ओडिशा की दिशा में जा रही थी। इस दौरान मोड़ पर एक ट्रक तेज रफ्तार…

Read More