खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में ईवीएम मशीनों का प्रथम एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, प्रेक्षक रामप्रसाद चौहान, अपर कलेक्टर जी.एल.यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान, तीनों अनुविभागों के एसडीएम, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी और विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी देवेंद्र राजपूत ने बताया कि नगर पालिका मुंगेली, लोरमी, नगर पंचायत पथरिया, सरगांव, बरेला और जरहागांव के लिए सबसे पहले 318 बीयू और 206 सीयू का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया, जिसमें ईवीएम मशीनों को नगरीय निकायवार आबंटित किया गया। इसके बाद इन सभी मशीनों को नगरीय निकायों के मतदान केंद्रवार आबंटित करने के लिए द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। गौरतलब है कि नगरपालिका मुंगेली अंतर्गत 42 मतदान केंद्र के लिए रिजर्व सहित कुल 67 ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। इस तरह पालिका लोरमी अंतर्गत 21 मतदान केंद्रों के लिए रिजर्व सहित 34 ईवीएम मशीन, नगर पंचायत पथरिया, सरगांव, बरेला और जरहागांव अंतर्गत 15-15 मतदान केंद्रों के लिए रिजर्व सहित 24-24 ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

