खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह और आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बीजापुर जिले के प्रवास के दौरान आज गुरूवार कनगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत नगर के मेन रोड स्थित सांस्कृतिक भवन में स्थापित स्ट्रांग रूम और हायर सेकंडरी स्कूल के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को मतदान प्रणाली में प्रयुक्त की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के लाइव डेमोस्ट्रेशन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मशीन के उपयोग और अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए मतदान करने के संबंध में चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही डेमोस्ट्रेशन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर एवं आईजी ने बीजापुर नगर के मेन रोड स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया,उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्र पर दीवार लेखन का बारीकी से अवलोकन कर सराहना की। इसके साथ ही संगवारी बूथ, महिला मतदान केंद्र की व्यवस्था का भी संज्ञान लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा ने ईव्हीएम डेमोस्ट्रेशन तथा मतदान केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत हेमन्त नन्दनवार और निर्वाचन दायित्व से जुड़े अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

