Author: admin

   खबर वर्ल्ड न्यूज़ –  रायपुर, 25 फरवरी 2025 – छत्तीसगढ़ ने भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित प्रकृति परीक्षण अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त किया। राज्य ने स्ट्राइक रेट लक्ष्य में देशभर में तीसरा स्थान और कुल प्रकृति परीक्षण मानकों पर नौवां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए केन्द्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रताप राव जाधव ने छत्तीसगढ़ को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।यह सम्मान अभियान के राज्य समन्वयक डॉ. संजय शुक्ला ने ग्रहण किया। जहांगीर भाभा थियेटर, मुंबई में आयोजित अभियान के…

Read More

  *प्रदेश की 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में विशेष आयोजन:आध्यात्मिक और मानसिक शुद्धि के लिए कैदियों को मिला गंगा जल स्नान का अवसर*    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर, 25 फरवरी 2025 – छत्तीसगढ़ सरकार की एक अनूठी पहल के तहत प्रदेश के विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को गंगा जल स्नान का अवसर प्रदान किया गया।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इस पुनीत कार्य पर कहा कि मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे, यही हमारी कामना है। यह पहल कैदियों को मानसिक शांति और आत्मचिंतन का अवसर प्रदान करेगी, जिससे वे सकारात्मक…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर, 25 फरवरी 2025 – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज बागेश्वर धाम में चल रहे शिवरात्रि महोत्सव और 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए।  बागेश्वर धाम में धार्मिक भक्ति, सामाजिक समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत परंपरा और धर्मनिष्ठा की भूमि है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकांश समय यहीं बिताया था। हमें गर्व है कि बागेश्वर धाम में इस दिव्य आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संस्कार और संस्कृति किसी भी व्यक्ति के…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के चलते लागू की गई आदर्श आचार संहिता अब समाप्त कर दी गई है। तीन चरणों में हुए पंचायत चुनाव के बाद अब छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। बता दें पुरे प्रदेश में नगर निगम चुनाव के बाद जहां जहां त्रिस्तरीय चुनाव में चुनाव होने थे, वहां अब आचार संहिता खत्म कर दिया गया है। राज्य में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू की गई थी। पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न हुए, जिसके बाद अब त्रिस्तरीय चुनावों के…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर l रायपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए 6 हाॅस्टल बनाए जाएंगे। इसके लिए केन्द्र के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 202 करोड़ की राशि जारी की गई है। राजधानी रायपुर में बाहर से आकर काम करने वाली महिलाओं को सुविधा देने के लिए नगर निगम वर्किंग वूमेंस हॉस्टल का निर्माण करने जा रहा है। 48 करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल्स तैयार किए जाएंगे. यहां 250-250 बेड की सुविधा होगी, जो कामकाजी महिलाओ को सस्ते दर पर उपलब्ध कराई जाएगी. यह हॉस्टल्स हीरापुर बायपास किनारे, नरैया तलाब के पास और लाभांडी रोड में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा चुनावों में दक्षिण भारत में बढ़ते जनसमर्थन को देखते हुए पार्टी इस बार दक्षिण भारत के किसी नेता को अध्यक्ष बनाने पर विचार कर रही है, इस दौड़ में जी. किशन रेड्डी, बंडी संजय कुमार और प्रल्हाद जोशी के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। पिछले 20 वर्षों से भाजपा की कमान उत्तर भारतीय नेताओं के हाथों में रही है। हालांकि, 2000 से 2004 के बीच बंगारू लक्ष्मण (तेलंगाना), जना कृष्णामूर्ति (तमिलनाडु) और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ED की छापेमारी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निर्देशालय की एक टीम ने यहाँ दस्तक देकर तलाशी शुरू की है। मामला विभिन्न घोटालों से प्राप्त रकम के जरिये राजनैतिक कार्यक्रमों के आयोजन और नेतागिरी चमकाने से जुड़ा बताया जाता है। सूत्र तस्दीक करते है कि ED की टीम ने मंगलवार की दोपहर अचानक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दबिश दी है। यहाँ दाखिल होते ही ED ने विभिन्न कक्षों में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अपना परिचय देते हुए कार्यवाही से अवगत…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। विधानसभा में आज भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्‍य प्रशासनिक सेवा के प्रदेश में 255 पद स्‍वीकृत हैं। इनमें से 251 पद भरे हुए और चार पद रिक्‍त है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्‍य के छह अफसरों के खिलाफ EOW-ACB में भ्रष्‍टाचार के मामले दर्ज हैं। वहीं 4 अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। विधान सभा में आज शुरू हुए प्रश्नकाल के दौरान धरमलाल कौशिक ने पूछा कि प्रदेश में 31 जनवरी, 2025 की स्थिति में कुल कितने राज्य प्रशासनिक सेवा में प्रथम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान सदन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पक्ष-विपक्ष के सभी नेताओं ने उनके योगदान को याद किया और उनके साथ बिताए पलों को साझा किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए कई बार डॉ. मनमोहन सिंह के पास गए थे। उन्होंने उन्हें एक विशाल हृदय और सकारात्मक सोच वाला नेता बताया। सीएम विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि…

Read More

  *दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित हुआ साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सपो 2025* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर, 24 फरवरी 2025/दक्षिण एशिया के सबसे बड़े ट्रैवल एक्सपो SATTE ( साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सपो) 2025 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। 19 से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने के लिए एक विशेष स्टॉल लगाया गया, जिसने देशभर के टूर ऑपरेटर्स, निवेशकों और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया। एक्सपो के दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने विभिन्न राज्यों से…

Read More