Author: admin

 खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में रायपुर महापौर मीनल चौबे ने जय श्री राम के जयघोष के साथ शपथ ग्रहण की ।उन्हें तथा सभी 70 पार्षदों को कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने शपथ दिलवाई।

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के 653 गांव में बिना जल स्रोत के ही पाइप लाइन बिछा दी गई और पानी टंकी भी बना दिया गया है। जब जल स्रोत ही नहीं है तो लोगों के घरों तक जल आपूर्ति भी नहीं हो रही है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने प्रश्नकाल के दौरान जब यह मुद्दा उठाया, तब डिप्टी सीएम व विभागीय मंत्री अरुण साव घिरे रहे। इस मुद्दे पर सवालों का संतोषजनक जवाब ना मिलने पर कांग्रेस ने बर्हिगमन भी किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक अजय चंद्राकर ने मंत्री अरुण…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर l छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने बंद कारखानों के मजदूरों को मुआवजा भुगतान का सवाल उठाते हुए कहा कि अगर इसी तरह कारखाने से बंद होते रहे, तो कैसी औद्योगिक नीति बना रहे हैं. उद्योग मंत्री लखन देवांगन ने नियमों के अनुसार मजदूरों को भुगतान किए जाने की बात कही.   नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सवाल किया कि जनवरी 2024 से जनवरी 2025 तक कितने उत्पादन केंद्र बंद हुए? उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि पांच उद्योग बंद हुए हैं. सरकार की योजना…

Read More

  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर,। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक वीर गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘छावा’ को राज्य में टैक्स फ्री घोषित करने की घोषणा की है। उन्होंने आज राजिम कुंभ के आयोजन उपरांत मीडिया से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि ‘छावा’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परंपराओं, वीरता और स्वाभिमान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। रायपुर नगर निगम की नई परिषद का आज शपथ ग्रहण होगा। महापौर मीनल चौबे और 70 पार्षद शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह इनडोर स्टेडियम में 3 बजे आयोजित होगा।  शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथी ही केंद्रीय मंत्री तोखन साहू भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं स्पीकर डॉ रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।का कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू सहित वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी शामिल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर 26 फरवरी 2025/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम में आयोजित कुंभ कल्प के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राजिम कुंभ कल्प आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प का आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का महापर्व है। यहाँ माघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक हजारों श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान करते हैं और संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प को भव्यता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में सुशासन एवं अभिसरण विभाग ने सेंटर फॉर इफेक्टिव गवर्नेंस ऑफ इंडियन स्टेट्स (CEGIS) और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया (TRI) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि, योजनाओं की प्रभावी निगरानी एवं क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संसाधनों का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से हमने प्रदेश में ‘सुशासन एवं अभिसरण…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l सीएम विष्णु देव साय के प्रयास से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों तथा नक्सल हिंसा में पीड़ित विद्यार्थियों का जीवन संवर रहा है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आस्था और प्रयास आवासीय विद्यालय के माध्यम से प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र सहित गैर अनुसूचित क्षेत्र में नक्सल प्रभावित जिले के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों के जीवन में स्थिरता प्रदान करने में सफलता पाई है। इसे राज्य में आस्था और प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्देश्य सार्थक हो रहा है।    राज्य के रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, कांकेर, कोरबा तथा जशपुर सहित 12…

Read More

  खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर, 26 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्री राजिम लोचन मंदिर में आज पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने त्रिवेणी संगम में स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की उन्नति और प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम है। *महानदी मैया की महाआरती में हुए शामिल* राजिम कुंभ कल्प के अंतर्गत आयोजित महानदी मैया की भव्य महाआरती में मुख्यमंत्री  साय मंत्रोच्चार और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कांग्रेस भवन में ED ने दबिश दी थी। जिसके बाद सियासत तेज हो गई है। पूरे मामले को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, शराब घोटाले को लेकर लंबे समय से ईडी की कार्रवाई चल रही है। जो साक्ष्य मिल रहा है उसके आधार पर ED जांच आगे बढ़ा रही है। कांग्रेस ED की कार्रवाई पर भी राजनीति कर रही है। जांच पर भी इनको आपत्ति हो रही है, यह दुर्भाग्यजनक है।  इधर इस मामले को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने इशारों ही इशारों में बीजेपी…

Read More