Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में जिले के अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 27 फरवरी से 13 मार्च तक विकासखण्ड बकावण्ड, बस्तर एवं तोकापाल में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम करवाया जा रहा है, जिसमें 5 मार्च तक 170651 लोगों ने दवा का सेवन किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 445207 लोगों को दवा सेवन करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फाईलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है, जिसे हाथी पांव के…
जे.पी.मिश्र महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला मुख्यालय स्थित जे.पी. मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में 04 मार्च को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंे कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत बहुत जरूरी है। सफलता प्राप्त करने समर्पण भाव से सतत् प्रयत्नशील…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं की सुरक्षा एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 08 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार 03 मार्च को शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल करही तथा 04 मार्च को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चातरखार व जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि यह पहल बालिकाओं को शिक्षित एवं…
माननीय मुख्य न्यायाधीपति रमेश सिन्हा, उच्च न्यायालय बिलासपुर ने किया लॉयर्स हॉल, डिजिटल कम्प्यूटर लैब का वर्चुअल शुभांरभ खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर मेें आधुनिक सुविधाओं के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। छ0ग0 उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीपति रमेश सिन्हा ने न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ मुंगेली के लिए बनाये गये नवनिर्मित लॉयर्स हॉल एवं जिला न्यायालय में पक्षकारों के लिए न्यायिक सेवा की पहुँच को और सुगम बनाने हेतु डिजिटल कम्प्यूटर लैब का वर्चअल उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति विभुदत्तागुरू पोर्ट फोलियो न्यायाधीश जिला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले की प्राकृतिक सुंदरता का अनमोल रत्न दुड़मा जलप्रपात स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह जलप्रपात जिला मुख्यालय सुकमा से लगभग 28 किलोमीटर दूर छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत चिपुरपाल में स्थित है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत जिला प्रशासन की पहल पर दुड़मा जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क, मिनी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम माड़पाल में रियासत कालीन ऐतिहासिक शाब्दियाें पुरानी परंपरानुसार होलिका दहन में बस्तर दशहरे-बस्तर गाेंचा पर्व की तरह रथ संचालन किया जाता है। इस वर्ष नया रथ बनाया जा रहा है। मावली मंदिर के पुजारी और नये रथ निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले भानुप्रताप कश्यप और दल प्रसाद मांझी के साथ अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल के बाद रथ को पुराना मानकर नए रथ का निर्माण किया जाता है। पिछले कुछ सालों से रथ का निर्माण अलग तरीके से किया जा रहा है। पहले रथ के चक्के पर लोहे की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा एवं बीडीएम चिकित्सालय चांपा के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल को पद से हटाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर कार्यालय, जांजगीर-चांपा द्वारा जारी पत्र के अनुसार शिकायत की जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती स्वाति वंदना सिसोदिया एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री भावना साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है।जांच दल द्वारा मामले की वस्तुस्थिति, संबंधित दस्तावेजों एवं साक्ष्यों का गहन परीक्षण कर विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के केशकाल वनमंडल अंतर्गत ग्राम कोहकामेटा में वन विभाग के द्वारा संयुक्त वन प्रबंधन समिति के माध्यम से जंगलों में लगने वाली आग पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने जंगलों को आग से बचाने व हमेशा पेड़ पौधों की रक्षा करने की शपथ ग्रामीणाें काे दिलाई गई। इसके साथ ही ग्रामीणाें काे 262 सोलर लैंप का वितरण भी किया गया।इस दाैरान केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि गर्मी के मौसम में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के टाऊन क्लब मैदान में भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रदर्शित गांधी शिल्प बाजार, हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं विक्रय मेला का आयोजन किया गया है। हस्तशिल्प प्रदर्शनी में देश के कोने-कोने से आए हस्तशील कलाकारों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका आज बुधवार काे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दाैरान सांसद महेश कश्यप ने गांधी शिल्प बाजार जैसी प्रदर्शनियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। केंद्रीय राज्य मंत्री रेल एवं जल शक्ति व्ही. सोमन्ना कोंडागांव जिले के एक दिवसिय प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बम्हनी का निरीक्षण किया। मंत्री ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। चिकित्सकों को दवाईयों की एक्सपायरी डेट की नियमित जांच के निर्देश दिए। इसके बाद नारियल विकास बोर्ड कोपाबेड़ा में किसानों से संवाद किया। व्ही. सोमन्ना ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी वितरित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री व्ही. सोमन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई…

